विंध्या लाइव न्यूज़ समाचार पर सुबह 8 बजे की बड़ी ख़ब
*रें...................*
➡मुंबई- मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, कोरोना मरीजों की संख्या 56 हजार पार, मुंबई में आज कोरोना के 1383 नए केस, आज मुंबई में 69 लोगों की मौत हुई, कुल कोरोना मरीजों की संख्या 56740, कोरोना से अबतक 2111 की मौत हुई।
➡दिल्ली- दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना को लेकर घोषणा, दिल्ली के उपराज्यपाल ने नियम सख्त किए, मास्क न लगाए जाने पर जुर्माना देना पड़ेगा, जहां-तहां थूकने पर आर्थिक दंड की प्रावधान, पहली बार नियम तोड़ने पर 500 रुपए जुर्माना, दूसरी बार नियम तोड़ने पर 1000 जुर्माना, कोरोना संक्रमित को देखते हुए नियम सख्त।
➡दिल्ली- स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़ें, कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3,08,993, अब तक देश में कोरोना से 8,884 मौतें हुईं, देश में 1,54,329 कोरोना संक्रमित ठीक हुए।
➡लखनऊ- यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, 13118 लोग यूपी में कोरोना से संक्रमित, यूपी में 385 लोगों की कोरोना से मौत, यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 503 केस, 24 घंटे में कोरोना से 20 लोगों की मौत।
➡प्रतापगढ़- रानीगंज थाने के अंदर व्यक्ति पर हमला, पास में बैठे मनोरोगी ने फावड़े से किया वार, गंभीर हालत में प्रयागराज किया गया रेफर, प्रयागराज में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत, मृतक, उसका भाई जमीन पर सो हो रहे थे, सिपाहियों ने मनोरोगी को पकड़कर फावड़ा छीना, एसपी ने 3 सिपाहियों को किया निलंबित, मामले की जांच एसओ,सीओ को सौंपी, विवाद के मामले में थाने आई थी पुलिस, प्रतापगढ़ के रानीगंज थाने की घटना।
➡मेरठ- स्वास्थ्य महकमा कर रहा आंकड़ों की खेल, UP स्वास्थ्य निदेशालय ने खोली पोल, आंकड़ों में स्वास्थ्य विभाग की पोल खोली, निदेशालय बता रहा 52 मौतें, जिला स्वास्थ्य 46, CMO के आंकड़े में 606 मरीज, निदेशालय में 614, 6 कोविड मौत, 9 कोविड मरीजों का हिसाब नहीं, स्वास्थ्य विभाग में कई दिनों से डेटा छुपाने के खेल, DM, CMO नहीं दे रहे आंकड़ों पर स्पष्ट जवाब, आधी रात में बताई जाती है मौतों की गिनती, मेडिकल, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन की मनमानी।
➡मुरादाबाद- गुरेठा गांव के बाहर डाला जा रहा कूड़ा, ग्राम वासियों ने कूड़ा डालने का किया विरोध, लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर विरोध किया, मोमबत्ती जलाकर,ताली,थाली बजाकर विरोध, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने भी विरोध किया, गांव में गंदगी नहीं होने देंगे-अभिनय चौधरी, पाकबड़ा नगर पंचायत का कूड़ा डाला जा रहा, कूड़े के पास से ही बह रही है गांगन नदी, कूड़ा नदी के पानी को भी दूषित करेगा।
➡झांसी- बस में सफर के दौरान एक वृद्ध की मौत, बस चालक ने मानवता को शर्मसार की, शव के साथ उसकी पत्नी को नीचे उतारा, पत्नी अपने पति का शव देखकर रोती रही, एमपी के मऊ छतरपुर जा रही थी महिला, पुलिस ने शव को दूसरे वाहन से भेजा घर, मऊरानीपुर के अम्बेडकर तिराहे की घटना।
➡मेरठ- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 3 बदमाशों को लगी गोली, एक बदमाश मौके से हुआ फरार, युवक से नगदी,मोबाइल लूटे थे बदमाश
बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया, तमंचा,कारतूस और बाइक बरामद, टीपी नगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़।
➡बरेली- चोरों ने एटीएम काटने की कोशिश की, पुलिस ने चोरों को रंगे हाथ पकड़ा, मुंबई हेड ऑफिस से पुलिस को आया मैसेज, एटीएम काटने का कटर चोरों से बरामद, अन्य बड़ी घटनाओं का हो सकता है खुलासा, इज्जत नगर के कुर्मांचल नगर की घटना।


No comments:
Post a Comment