ब्रेकिंग न्यूज़
➡मुंबई- शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई,शेयर बाजार खुलते ही गिरावट दर्ज की गई,सेंसेक्स में 1,102 अंकों की गिरावट दर्ज,निफ्टी में 274 अंकों की गिरावट दर्ज की,सेंसेक्स 32,436 और निफ्टी 9,628 पर।
➡दिल्ली- पेट्रोल में 57 पैसे की बढ़ोतरी,दिल्ली में पेट्रोल 74.57 रुपए प्रति लीटर,डीजल में 59 पैसे की बढ़ोतरी,दिल्ली में डीजल 72.81 रुपए प्रति लीटर,6 दिन में पेट्रोल 3.31 रुपए की बढ़ोतरी,6 दिन में डीजल 3.42 रुपए की बढ़ोतरी।
➡दिल्ली- 24 घंटे में रिकॉर्ड नए कोरोना केस मिले,एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस मिले,24 घंटे में देश में 10,956 नए केस आए,24 घंटे में कोरोना से 396 लोगों की मौत,देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2,97,535
अब तक देश में कोरोना से 8498 मौतें हुईं,देश में 1,47,195 कोरोना संक्रमित ठीक हुए।
➡दिल्ली- कोरोना मरीजों के लिए बनाई नई पॉलिसी,दिल्ली सरकार ने बनाई एक नई पॉलिसी,ऑक्सीजन सेचुरेशन 95% से कम होने पर निगरानी,मरीज को भर्ती कर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी,ठीक होने के बाद भी 14 दिन निगरानी होगी,14 दिन टेली कांफ्रेंसिंग से निगरानी होगी।
➡दिल्ली- कोरोना मरीजों के लिए बनाई नई पॉलिसी,दिल्ली सरकार ने बनाई एक नई पॉलिसी,ऑक्सीजन सेचुरेशन 95% से कम होने पर निगरानी,मरीज को भर्ती कर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, ठीक होने के बाद भी 14 दिन निगरानी होगी,14 दिन टेली कांफ्रेंसिंग से निगरानी होगी।
➡लखनऊ- यूपी रोडवेज बसों में जमकर डीजल चोरी, परिवहन निगम की बसों में डीजल चोरी,लॉकडाउन के दौरान बसों से डीजल चोरी,प्रवासी मज़दूरों को घर छोड़ने के नाम पर घोटाला,हज़ारों लीटर डीजल डकार गए निगम के ड्राइवर,कहीं 150 लीटर में 65 किमी चली बस,कहीं 450 लीटर में 490 किमी चली बस,मामले में 4 ड्राइवरों को किया गया बर्खास्त,घोटालेबाज डाइवरों की तलाश में जांच जारी।
➡लखनऊ- अवकाश में भी खुलेंगे परिवहन कार्याल,सार्वजनिक अवकाश पर भी खुलेंगे कार्यालय,प्रवासी श्रमिकों के लिए खुले रहेंगे कार्यालय।
➡मेरठ - विदेशी जमातियों को लेकर असमंजस में पुलिस,19 जमातियों के खिलाफ पुलिस की चार्जशीट,अस्थाई जेल में बंद हैं विदेशों के 19 जमाती,जेल से रिहा होने पर कहां जाएगें जमाती,पुलिस ने दूतावास को सौंपने की इजाजत मांगी,पुलिस ने गृह मंत्रालय को चिठ्ठी भेजी।
➡मेरठ - अमेरिका में मेरठ के डॉक्टर की हुई मौत ,ढाई महीने बाद अमेरिका से आया शव,माता-पिता ढाई महीने से कर रहे थे इंतजार,14 मार्च को हार्टअटैक से हुई थी मौत,मेरठ के शास्त्रीनगर में है पैतृक आवास।
➡मेरठ- लॉकडाउन में गहरी नींद में सोता रहा MDA,शहर में बड़े पैमाने पर हुआ अवैध निर्माण,क्षेत्र प्रभारियों की सांठगांठ से हुए निर्माण,बिना नक्शा पास कराए ही निर्माण हुए,शिकायत के बाद वीसी ने मांगा जवाब,सभी प्रभारियों से वीसी ने मांगे स्पष्टीकरण।
➡मेरठ- 3 हजार करोड़ का बाइक बोट घोटाला केस,ईओडब्लू ने छापेमार कार्रवाई में जुटा,मेरठ में 2 जगहों से 45 बाइक बरामद ,पैसा नहीं मिलने पर निवेशकों ने छिपाई बाइक,5 जिलों में छापे के बाद मिली हैं 223 बाइक,एसपी EOW रामसुरेश यादव ने दी जानकारी।
➡मेरठ- जिले में आज से खुलेंगे शॉपिंग माल्स,माल्स में नकद रूपयों से खरीदारी नहीं,केवल ऑनलाइन पेमेन्ट से होगी खरीदारी,मेरठ में कल खोले गए है बड़े बाजार,बाजार खुलने के बाद मॉल्स की ओपनिंग, सामुदायिक संक्रमण के बीच खुले बाजार।
➡मेरठ- स्वास्थ्य महकमे का आंकड़ों में खेल,राज्य निदेशालय ने नए मरीज 18 बताए,जिला प्रशासन ने मात्र 10 नए मरीज बताए,जिले में केवल 1 मौत दिखाई गई,निदेशालय के मुताबिक 5 मौतें हुई,10 जून के डेटा में बड़ा हेरफेर,2 कोरोना मौतों का हिसाब नहीं,प्रशासन बता रहा 42 मौत,निदेशालय के हिसाब से 45 मौतें,कुर्सी बचाने के लिए आंकड़ों में घपला,मेडिकल के अफसर आंकड़े छिपाने में जुटे,कोविड नोडल अधिकारी ने साधी चुप्पी,डॉ टीवीएस आर्य ने मीडिया से बात बंद की।
➡मेरठ- जिले की स्वास्थ्य सेवाओं से खुश नहीं मुख्यमंत्री,मेरठ, बुलंदशहर के अफसरों को सुधार के निर्देश,स्वास्थ्य सेवाओं की शिथिलिता की सीएम को खबर,मेरठ में लगातार तेजी से हो रही कोरोना से मौतें, बुलंदशहर में 5 दिन में मिले कोरोना के कई रोगी,मेरठ,बुलंदशहर डीएम की रणनीति कारगर नहीं।
➡मेरठ- गैंगस्टर सुशील मूंछ के दामाद ने मांगी रंगदारी,होटल पर जड़ा ताला, संचालक से मांगे 50 लाख,पुलिस ने आरोपी गोल्डी भूटानी से की पूछताछ,गोल्डी भूटानी ने सौरभ सब्बरबाल को दिया होटल, लीज पर होटल देने के बाद भी मांग रहा पैसे,कुख्यात सुशील मूंछ का दामाद है गोल्डी भूटानी,गोल्डी भूटानी के नाम है अमनताश होटल।
➡मेरठ- अमेरिका में मेरठ के डॉक्टर की हुई मौत ,ढाई महीने बाद अमेरिका से आया शव,माता-पिता ढाई महीने से कर रहे थे इंतजार,14 मार्च को हार्टअटैक से हुई थी मौत,मेरठ के शास्त्रीनगर में है पैतृक आवास।
➡शामली- 12 तब्लीगी जमातियों को कोर्ट से मिली जमानत,टूरिस्ट वीजा पर देश में कर रहे थे धर्म के कार्य,बांग्लादेश के रहने वाले थे सभी 12 जमाती,टूरिस्ट वीजा उल्लंघन में किए गए थे गिरफ्तार।
➡मिर्जापुर- स्वास्थ्य विभाग के 64 कर्मचारी बर्खास्त,चतुर्थ श्रेणी में 1996-98 में हुई थी भर्ती,अनियमितता, भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच,सीबीसीआईडी जांच में खुली फर्जीवाड़े की पोल,जांच में फर्जी नियुक्ति का हुआ खुलासा।
➡बलिया- दूधिए की निर्मम हत्या से सनसनी,दूधिए की गोली मारकर हत्या की,दूधिए को दौड़ाकर सिर में मारी गोली,हत्या कर आरोपी मौके से हुए फरार,डेयरी पर दूध देकर लौट रहा था व्यक्ति,रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर की घटना।
➡ललितपुर - नाबालिग से घर में घुसकर रेप का प्रयास,घर में अकेली पाकर किशोरी से रेप का प्रयास,शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किशोरी को बचाया,पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर,पुलिस ने पीड़िता के पिता की नहीं की सुनवाई,सौजना थाना क्षेत्र का मामला।
➡ललितपुर - 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला मामला ,ABSA महरौनी का पुत्र है ललितपुर का टॉपर,ABSA के पुत्र सचिन का मेरिट में पहला स्थान,बीएसए को ABSA ने पत्र सौंपकर पल्ला झाड़ा,भारत समाचार के हाथ लगे पुख्ता सबूत,यूपी का बड़ा सेटिंगबाज ABSA है राजकुमार।
➡लखीमपुर खीरी- जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला,एक्सीडेंट बाद इलाज कराने गया था लखनऊ,कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई,लोकबंधु लखनऊ में भर्ती कराया गया,शहर के रामनगर का रहने वाला है कोरोना मरीज,सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने दी जानकारी।
➡हापुड़- जिला कोर्ट के पेशकार की कोरोना से मौत,कोर्ट के एक पेशकार की कोरोना से मौत,कोरोना संक्रमित पेशकार की हुई मौत,हापुड़ कचहरी में लिपिक पद पर थे तैनात।
➡हरदोई- कस्तूरबा विद्यालयों में जांच प्रक्रिया तेज,अध्यापकों के अभिलेखों का सत्यापन शुरू,9 ब्लॉकों में लगभग 300 शिक्षक कार्यरत,7 विकास खण्डों से 84 शिक्षक बुलाए गए,कुल 78 शिक्षक सत्यापन कराने पहुंचे,अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद जांच शुरु।

No comments:
Post a Comment