vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया भाजपा

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से कथित तौर पर 'भाजपा' हटा दिया है। इसके स्थान पर उन्होंने जनता का सेवक और क्रिकेट प्रेमी लिखा है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार तेज हो गया था। सिंधिया को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, अब उन्होंने खुद इनपर विराम लगाते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अटकलों पर विमार लगाते हुए सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, 'मध्यप्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए सभी प्रभारियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी का अनुभव और कार्यकर्ताओं की मेहनत भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगा।

No comments:

Post a Comment