vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

सरकारी निकाय अधिकारी की पकड़ मैं आया नियम तोड़कर बारात निकालना दूल्हे को पड़ा महंगा

भोपाल: इंदौर में एक दूल्हे को कई अन्य लोगों के साथ गाड़ी में जाना महंगा पड़ गया. शहरी निकाय ने इस लापरवाही के लिए उस पर 2100 रुपये का जुर्माना लगाया. सोमवार को अधिकारियों ने उसे नियमों की धज्जि‍यां उड़ाते हुए 12 अन्य लोगों के साथ एक ही गाड़ी में बैठे हुए पाया. उस पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के लिए 1100 रुपये और मास्क नहीं पहनने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े ने कहा, "कोविड-19 को लेकर जारी नियमित जांच के दौरान देवी अहिल्या मार्ग पर जब एक कार को रोका गया, तो इसमें धर्मेन्द्र निराले नामक दूल्हा 12 बारातियों के साथ बैठा मिला." उन्होंने बताया कि प्रशासन ने निराले की बारात में हालांकि 12 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी थी. लेकिन दूल्हा और सभी 12 बाराती शारीरिक दूरी के नियम तोड़ते हुए एक ही गाड़ी में पास-पास बैठे थे.

No comments:

Post a Comment