*शासकीय भवन को अति शीघ्र खाली करवाएं एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए -- कलेक्टर रीवा*
मनगवां-------
रीवा जिले के नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी के मनगवा में अचानक दौरे मैं नगर परिषद मनगवां की अव्यवस्था को देखते हुए नाराजगी जाहिर की सब्जी मंडी परिसर मनगवा के औचक निरीक्षण में पूरी तरह से अव्यवस्थाओं एवं गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, स्थानीय लोगों ने बताया कि मनगवां नगर परिषद में सफाई दरोगा के पद पर कई वर्षों से मनगवां के ही कर्मचारी दिनेश दुबे पदस्थ हैं जो पूरी तरह से मनमानी कार्य करते हैं और पूरे शहर में गंदगी का आलम बना रहता है साथ ही नए बस स्टैंड को अतिशीघ्र चालू करवाने संबंधी अनुविभागीय अधिकारी मनगवां एके सिंह को कार्यवाही के लिए निर्देशित किए हैं तथा मंडी परिसर में बनी दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कर अतिशीघ्र नीलामी कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है है साथ ही पुराने नेशनल हाईवे के सामने वार्ड क्रमांक 13 सब्जी मंडी परिसर के बगल में 2 शासकीय भवन जो अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था उस पर जिला अध्यक्ष महोदय ने अति शीघ्र भवन को अनुविभागीय अधिकारी से खाली करवाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने बताया कि शासकीय भवन मैं अतिक्रमण करने वाले को नोटिस भेजने की आवश्यकता नहीं है उस भवन को तुरंत खाली करवाया जाता है ज्ञात हो कि मनगवा में कई शासकीय कार्यालय जैसे कि आंगनबाड़ी एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय किराए के भवन पर संचालित हैं लोगों में यह उम्मीद है कि उक्त दोनों भवन को खाली कराकर इस स्थान पर किसी शासकीय कार्यालय की स्थापना की जा सकती है ।

No comments:
Post a Comment