vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

मां के दूध से शिशु को हो सकता है CORONA संक्रमण? WHO ने क्यों कहा "नहीं'?

अगर आप COVID-19 पॉज़िटिव हैं तो क्या अपने शिशु को स्तनपान करा सकती हैं? क्या यह ​आपके शिशु के लिए सुरक्षित होगा? सच यही है कि इन सवालों के जवाब में अब तक एकदम सटीक अध्ययन तो नहीं हुआ है, लेकिन जानने की बात यह है कि किस आधार पर Experts इस बारे में सकारात्मक हैं.


यह सवाल काफी दिनों से बना हुआ है क्योंकि अभी तक इस विषय में पर्याप्त अध्ययन (Research) नहीं हो सका. इसका उदाहरण यह है कि अमेरिका (USA) के रोग नियंत्रण एवं सुरक्षा केंद्र (यानी CDC) की वेबसाइट कहती है कि इस बारे में सावधानियां बरतना ज़रूरी हैं लेकिन इस सवाल का जवाब स्पष्ट नहीं है. Covid-19 से ग्रस्त मां के अपने शिशु को दूध पिलाने (Breastfeeding) के मामले में हाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने सकारात्मक खबर दी है. जानते हैं कि क्या इस सवाल का जवाब मिल गया है.

क्या है WHO का बयान?

बीते शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहैनॉम ने कोरोना वायरस की ताज़ा स्थितियों को लेकर की जाने वाली नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा एक और पीसी करते हुए इस विषय पर बातचीत की. WHO के महानिदेशक ने कहा कि 'हम जानते हैं कि बच्चों को कोविड 19 का खतरा तुलनात्मक रूप से कम है लेकिन मां के दूध से जिनसे बचाव होता है, ऐसी कई बीमारियों का खतरा ज़्यादा है.'



WHO के प्रमुख ने यह भी कहा कि मां के दूध से शिशुओं में कोरोना वायरस फैलने का खतरा नहीं देखा गया है. टेड्रोस के मुताबिक 'अब तक जो प्रमाण सामने आ चुके हैं, उनके हिसाब से WHO की सलाह यही है कि ब्रेस्टफीडिंग के जितने फायदे हैं, उनके आगे शिशु में कोविड 19 फैलने के खतरे को अनदेखा किया जा सकता है.'

No comments:

Post a Comment