सर्वदलीय बैठक के बाद अचानक LNJP अस्पताल पहुंचे अमित शाह, चीफ सेक्रेटरी को दिए ये निर्देश
ई दिल्ली.
दिल्ली (Delhi) में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों से हालात दिनोंदिन बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को इसको लेकर सर्वदलीय बैठक की. इसके बाद गृह मंत्री अचानक दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP hospital) में पहुंचकर कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने पूरे अस्पताल का जायजा लेकर डॉक्टरों से जानकारी ली.
इसके बाद गृह मंत्री ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिए कि दिल्ली के सभी कोविड 19 अस्पतालों के कोविड 19 वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. इससे बेहतर निगरानी हो पाएगी और साथ ही मरीजों की समस्याएं दूर करने में मदद मिलेगी.


No comments:
Post a Comment