vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

दिन गुरुवार 23/07 /2020 सुबह 9:00 बजे की हेडलाइन

प्रयागराज की सबसे बड़ी खबर कोविड-19 के 94 मामले आज प्रयागराज में सामने आए जबकि 29डिस्चार्ज हुए हैं


CM गहलोत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्टी, कहा- शेखावत और हमारे अति महात्वाकांक्षी नेता सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं



दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह ने आडवाणी से मुलाक़ात की, अमित शाह ने एलके आडवाणी से मुलाक़ात की, आडवाणी से उनके घर पर ही मिलने पहुंचे थे शाह, अमित शाह ने आडवाणी से 30 मिनट तक मुलाकात की, इस दौरान बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे, इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, अगले माह मंदिर के निर्माण के लिए नींव रखी जानी है, लाल कृष्ण आडवाणी भूमि पूजन में शामिल होंगे, आडवाणी ने मंदिर आन्दोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी।   



दिल्ली- वकीलों बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर CJI चिंतित, लॉकडाउन की वजह से बिगड़ती आर्थिक स्थिति, अभूतपूर्व समाधान की जरूरत- सीजेआई, महामारी से वकीलों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, सभी हाइकोर्ट्स के रजिस्ट्रार जनरल्स को नोटिस, केंद्र सरकार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भी नोटिस, सभी राज्य के बार काउंसिल को भी नोटिस जारी किया, इन वकीलों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग।




दिल्ली- दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 85% पार, दिल्ली में 24 घंटे में 1,227 नए केस आए, 24 घंटे में 29 मौत हुई, 1,532 लोग ठीक, दिल्ली में कोरोना मरीज़ों की संख्या 1,26,323, दिल्ली में कोरोना से अबतक 3,719 मौतें हुईं, दिल्ली में कोरोना के 1,07,650 लोग ठीक हुए।




दिल्ली- राहुल गांधी कल एक और वीडियो जारी करेंगे, LAC तनाव को लेकर वीडियो जारी करेंगे राहुल, कल सुबह 10 बजे वीडियो जारी किया जाएगा।




महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में एक दिन सबसे ज्यादा केस, 24 घंटे में 10576 नए कोरोना मरीज मिले, 24 घंटे में कोरोना से 280 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 337607, महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 12,556 मौतें।    


जयपुर- CM अशोक गहलोत की पीएम को चिट्ठी, राजस्थान के CM ने पीएम को लिखी चिठ्ठ, राजस्थान के सियासी संकट पर लिखी चिट्ठी, चुनी हुई सरकार गिराने की कोशिश हो रही, बीजेपी पर सरकार गिराने की कोशिशों का आरोप।    


लखनऊ- हरदोई में सड़क निर्माण हेतु 2.86 करोड़ रुपए निर्गत, हरदोई में पलिया- लखनऊ मार्ग हेतु धनराशि निर्गत, 2 लेन से 4 लेन के सड़क निर्माण कार्य हेतु धनराशि, डिप्टी सीएम केशव मौर्य के निर्देश पर धनराशि निर्गत।


लखनऊ- लखनऊ में कोरोना वायरस का कहर जारी, लखनऊ में 310 नए कोरोना मरीज मिले, 24 घंटे में 310 नए कोरोना मरीज मिले, लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, लखनऊ में 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत, लखनऊ में अबतक 62 मरीजों की मौत, लखनऊ में कोरोना के 3048 एक्टिव केस।



लखनऊ- कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कार्रवाई, जिला प्रशासन ने अबतक 3285 लोगों की कार्रवाई, 3285 लोगों से 12,40,310 रुपये का जुर्माना वसूला, आज 466 लोगों पर 1,79,300 रुपये का जुर्माना,  प्रोटोकाल का उल्लंघन पर ते कार्रवाई के निर्देश।       
         
      
लखनऊ- गरीबों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई, राज्यपाल आनंदी बेन में रवाना की सामग्री, राहत सामग्री वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया, 150 अत्यन्त गरीब परिवारों में बांटी जाएगी सामग्री।


लखनऊ- लखनऊ विवि में फिर 3 कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रशासनिक भवन में कार्यरत कर्मचारी पॉजिटिव, 23 और 24 जुलाई को बंद रहेगा प्रशासनिक भवन, लखनऊ विवि में लगातार फैलता जा रहा संक्रमण।


लखनऊ- पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, इंदिरानगर पुलिस ने बदमाश को पकड़ा।        

    
लखनऊ- नवीन कपूर प्रोजेक्ट कारपोरेशन के एमडी बने, यूपीपीसीएल एमडी बने नवीन कपूर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने दी तैनाती।


गोंडा- कोविड अस्पताल में अव्यवस्था का मामला, खबर चलने के बाद हरकत में स्वास्थ विभाग, CHC अधीक्षक ने पूरे वार्ड की कराई सफाई, वार्ड के लॉन से हटवाई गई पीपीई किट, जानवरों की एंट्री बैन के लिए भेजा प्रस्ताव, अधीक्षक ने सीडीओ से मिलकर बताई समस्या, अस्पताल में सफाई का स्टाफ बढ़ाया गया, भारत समाचार ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर।

    

हरदोई- हरदोई में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, 25 निगेटिव लोगों को दिखाया पॉजिटिव, गलत फीडिंग से निगेटिव को पॉजिटिव दर्शाया, पॉजिटिव लिस्ट आने से गांव में मचा था हड़कंप, सीएमओ हरदोई स्वामी दयाल ने की पुष्टि।


अमेठी- लखनऊ में लोकभवन के सामने आत्मदाह मामला, आज महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद माने पीड़ित, मृतक महिला को दफनाने के लिए हुए तैयार, जामो थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला।       


उन्नाव- उन्नाव में 15 नए कोरोना मरीज मिले, 24 घंटे में 15 नए कोरोना मरीज मिले, उन्नाव जनपद में आज 2 मरीजों की मौत, उन्नाव में कोरोना मरीजों की संख्या 506, उन्नाव में अब तक 11 मरीजों की मौत,  उन्नाव सीएमओ ने मरीजों की पुष्टि की।


हरदोई- भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने फिर कसा तंज, विधायक ने अधिकारियों को बताया भ्रष्ट, अधिकारी दीमक की तरह कर रहे काम-विधायक, एक व्हाट्सएप ग्रुप में विधायक ने लिखा कमेंट, सरकार का प्रदेश को उत्तम बनाने का सफल प्रयास, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी दीमक का काम कर रहे, गोपामऊ से भाजपा विधायक है श्यामप्रकाश।


बरेली- बिथरी चैनपुर विधायक ने DIG को लिखा पत्र, DIG को लिखे पत्र में विधायक की अजीब मांग, बिथरी चैनपुर MLA राजेश मिश्रा का पत्र वायरल, टॉप 10 कुख्यात पुलिस कर्मियों की सूची मांगी, अपराधियों की तरह पुलिस कर्मियों की सूची मांगी।   


  
फतेहपुर- जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट में आधा दर्जन लोग हुए घायल, सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती, जमीन की पैमाइश को लेकर चले लाठी-डंडे, खखरेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर का मामला।  


गोंडा- बरसाती तालाब में डूबने से युवक की मौत, साथियों के साथ भैंस चराने गया था युवक, भैंस को नहलाते गहरे पानी में चला गया, गहरे पानी में डूबकर हुई युवक की मौत, नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिवंश का मामला। 


कानपुर- शराब के नशे में बेटे ने मां की हत्या की, सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतारा, मामूली विवाद में युवक ने मां की हत्या की, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के किराव की घटना।


आगरा- कांग्रेस जिलाध्यक्ष जमानत के बाद रिहा, कल आंदोलन के दौरान हुई थी गिरफ्तारी, झड़प के बाद पुलिस ने भेजा था जेल, अस्थाई जेल हरीपर्वत पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी, एसपी सिटी समेत भारी पुलिस बल तैनात।  



बरेली- बरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हवाला,साइबर फ्रॉड से जुड़े 5 अभियुक्त अरेस्ट, 11 अन्य लोगों से भी की जा रही पूछताछ, अभियुक्तों से 5 लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई, अपराधियों की सम्पत्ति की भी होगी जांच।


प्रयागराज- संगम नगरी में कोरोना का कहर जारी, प्रयागराज में 94 नए कोरोना मरीज मिले, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1165, प्रयागराज में कोरोना से अबतक 40 मौतें, CMO डॉ.जीएस बाजपेई ने दी जानकारी।    


लखीमपुर- संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, मृतक के शरीर पर गोली के निशान, हत्या-सुसाइड को लेकर वजह साफ नहीं, मामले में पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया, सदर कोतवाली के निर्मल नगर का मामला।    


मेरठ- मेरठ में 28 नए कोरोना मरीज मिले, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1838, आज एक मरीज की कोरोना से हुई मौत, मेरठ में कोरोना से अबतक 94 मौतें, CMO मेरठ डॉ.राजकुमार ने की पुष्टि।    
     

बलिया- घाघरा नदी में डूबकर युवक की मौत, भैंस के सहारे पार कर रहा था नदी,  भैंस की पूंछ छूटने से युवक नदी में डूबा, ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला, रेवती के नूरपुर रखहा गांव का मामला।   
  

कानपुर- कानपुर में 108 नए कोरोना केस मिले, 24 घंटे में 108 नए कोरोना मरीज मिले, 24 घंटे में 8 कोरोना मरीजों की मौत, कानपुर में अबतक 149 मरीजों की मौत, कानपुर में मरीजों की संख्या 3,015.   

        
प्रयागराज- HC में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम पहले दिन फेल, वकीलों को मुकदमों में बहस के लिए हुई परेशानी, बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, चीफ जस्टिस को खुली अदालत के लिए लिखा पत्र। 


वाराणसी- बुलेट पर रौब झाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई, यातायात पुलिस ने चलाया ऑपरेशन बुलेट, बुलेट से तेज आवाज निकलने पर कार्रवाई, 90 बुलेट सीज, 326 बुटेल चालकों का चालान। 


बुलंदशहर- नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, गला दबाकर युवक की हत्या की गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला।



देश मे कोरोना से 4 राज्य सबसे ज़्यादा प्रभावित

महाराष्ट्र,तमिलनाडु,कर्नाटक,आंध्रप्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज़्यादा नए कोरोना केस आए
इन 4 राज्यों में 24 घंटे में कोरोना के 27,234 नए केस आए
महाराष्ट्र 10,576 केस,तमिलनाडु 5849 केस, कर्नाटक 4764 केस,आंध्रप्रदेश 6045 केस



सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति की याचिका पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है.एनपी प्रजापति ने शिवराज मंत्रिमंडल के आकार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।



देश मे कोरोना के 4 सबसे कम नए केस वाले राज्य*

लद्दाख,मणिपुर, गोआ, पंजाब में एक दिन में corona के सबसे कम नए केस आए
24 घंटे में नए केस लद्दाख 8, मणिपुर 45 केस, गोआ 149 केस,पंजाब 414 केस
इन राज्यों में 24 घंटे में कोरोना के कुल 619 केस आए



राजस्थान राजनीति संकट
 
मामलाराजस्थान हाई कोर्ट में एक विधायक पृथ्वी राज मीणा ने अर्जी दाखिल की।सचिन पायलट और अन्य 18 विधायकों की याचिका में केंद्र सरकार को पक्ष बनाने की मांग की।अर्जी में ककहा है कि संवैधानिक प्रावधान को चुनौती दी गई है इसलिए केंद्र को पक्ष बनाया जाए



अमेरिका ने कोरोना वैक्सीन तैयार कर रही प्रमुख दवा कंपनी फाइजर के साथ दिसंबर में इसकी 10 करोड़ खुराक सप्लाई करने के लिए करीब दो अरब डॉलर (15 हजार करोड़ रुपये) का सौदा किया है.
 इस सौदे के तहत अमेरिका कंपनी से अतिरिक्त 50 करोड़ खुराक खरीद सकता है

No comments:

Post a Comment