दिन रविवार 26/07/ 2020 सुबह की हेडलाइंस
सांसद शंकर लालवानी के भाई, भाभी और भतीजी भी पॉजिटिव पाए गए
शिवराज सिंह चौहान से मिले 12 मंत्री भी होम क्वारंटिन, 1 टू 1में मिले थे सीएम से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात में साझा करेंगे अपने विचार
भारत और चीन के बीच सैन्य व कूटनीतिक स्तर की बातचीत का असर | पैट्रोलिंग पॉइंट 14, 15 और 17 पर पीछे हटा चीन
अमेरिका में उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'हन्ना' विकराल रूप ले चुका है और आज सुबह (भारतीय समयानुसार) यह टेक्सास तट से टकराया।
रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख आज राजधानी दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.
लद्दाख में हॉट स्प्रिंग से चीन और भारत की सेना पीछे हट गई हैं. डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने अपने कदम पीछे किए हैं. वहीं, पैंगोंग को लेकर अगले हफ्ते सैन्य कमांडर स्तर की बैठक हो सकती है.
भोपाल
एमपी बोर्ड की कक्षा 12वी रिजल्ट 27जुलाई को*
दोपहर 03 बजे होगा घोषित
कक्ष 12वी का रिजल्ट होगा जारी
लॉकडाउन के बीच जारी होगा रिजल्ट
प्रदेशभर के 8:30 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे परीक्षा में
जुलाई के तीसरे हफ्ते में जारी होना था रिजल्ट
एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर छात्र चेक कर सकते हैं रिजल्ट
मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 716 नए केस सामने आए हैं और 8 मौतें हुई हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,926 हो गई है जिनमें 7,639 ऐक्टिव केस हैं जबकि 799 लोगों की मौत हुई है।
जम्मू-कश्मीर: बारामुला के गुलमर्ग में जंगली इलाके से मैगजीन्स के साथ एक स्नाइपर राइफल, 194 एके-47 कारतूस, 10 राइफल ग्रेनेड और 2 आईईडी सर्किट बरामद किए गए।
मध्य प्रदेश: पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 716 नए मामले
झारखंड: लालू प्रसाद यादव का हुआ कोरोना टेस्ट
महाराष्ट्र: पुणे में 1521 नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि, अब तक 47065 पॉजिटिव
रजोकरी फ्लाईओवर पर यातायात मैनेज करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ACP की एक्सीडेंट में मौत
लद्दाख: हॉट स्प्रिंग से पीछे हटी चीन की सेना
जम्मू कश्मीर: पुंछ जिले में पाकिस्तान ने LoC पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
राजस्थान: 86 से ज्यादा संगठनों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की
उत्तराखंड में 244 नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि
यूपी: 15 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रितिंदर सिंह कानपुर के नए एसएसपी
एमपी: सीएम शिवराज के कोरोना पॉजिटिव होने पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने खुद को किया क्वारनटीन
महाराष्ट्र में 9251 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, रिकवरी रेट 56.55%
सीएम गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में बढ़ रहा अपराध, MLA रिसॉर्ट में ले रहे आनंद: गजेंद्र शेखावत
कांग्रेस विभिन्न राजभवनों के आगे बीजेपी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी
सीएम शिवराज के कोरोना संक्रमित होने पर कांग्रेस ने साधा निशाना,
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा सीएम को रखना था सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान मुख्यमंत्री का कोरोना पॉजिटिव होना बता रहा है कि मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात ठीक नहीं है.
सीएम योगी ने कहा- हमें अयोध्या को आगे लेकर जाना है।
UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान कहा- 4 और 5 अगस्त को अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। सीएम ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुभ मुहूर्त में शामिल हों।
प्रधानमंत्री अयोध्या का दौरा करेंगे। हम अयोध्या को भारत और विश्व का गौरव बनाएंगे, इसके लिए स्वच्छता पहली शर्त होनी चाहिए।
अयोध्या में आत्म-अनुशासन के माध्यम से अपनी क्षमता को साबित करने का अवसर है, जिस तरह से दुनिया इसे देखने की उम्मीद करती है: सीएम योगी आदित्यनाथ


No comments:
Post a Comment