आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई की बैठक 2 अगस्त को सुनिश्चित की गई है।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई की बैठक 2 अगस्त को सुनिश्चित की गई है।
इस बैठक में टूर्नामेंट के विस्तृत कार्यक्रम और लीग के आयोजन से जुड़े कई अन्य मसलों पर पर चर्चा की उम्मीद है।
नई दिल्ली : कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से स्थगित (IPL) के 13वें सीजन का होना अब तय हो गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस बात का आधिकारिक ऐलान कर चुका है कि आईपीएल 2020 का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा।
हालांकि, अभी आईपीएल के इस सीजन का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन बोर्ड ने इसकी संभावित तिथि भी बता दी है। इसके अनुसार, इस टूर्नामेंट का आयोजन 19 सितंबर से लेकर 8 नवंबर तक खेला जाएगा। अब आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई की बैठक 2 अगस्त को सुनिश्चित की गई है।
इस बैठक में टूर्नामेंट के विस्तृत कार्यक्रम और लीग के आयोजन से जुड़े कई अन्य मसलों पर पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
आईपीएल से जुड़े विभिन्न मसलों पर होगी बातचीत
दो अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस बैठक की जानकारी देते हुए एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लीग से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा की जाएगी।
इन मुद्दों में प्रमुख रूप से आईपीएल के आयोजन स्थल, मैचों की तिथि और समय के साथ क्वारंटाइन उपायों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है।
बोर्ड अधिकारी भी जाएंगे यूएई
आईपीएल की तैयारियों के सिलसिले में लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी यूएई जाएंगे तथा पूरे टूर्नामेंट के दौरान वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट के दौरान इन अधिकारियों के संपर्क में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह रहेंगे। ऐसी उम्मीद है कि ये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आईपीएल गवर्निंग अधिकारियों से जुड़े रहेंगे।
बता दें कि बतौर बोर्ड अध्यक्ष और सचिव इन दोनों का कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन मामला सर्वोच्च न्यायालय में होने के कारण यह अपने पद पर बने हुए हैं।
बीसीसीआई यूएई से मेजबानी का कर चुका है आग्रह
सोमवार को अमीरात क्रिकेट बोर्ड ईसीबी ने जानकारी दी कि बीसीसीआई ने यूएई में आईपीएल की मेजबानी के लिए आशय पत्र भेजा है।
आईपीएल गवर्निंग कमेटी के आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अमीरात क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई मिलकर आइपीएल के 13वें सीजन की तैयारियां करेंगे।
आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, Ben Stokes को मिला आराम
दो बार हो चुका है स्थगित
बता दें कि इस साल आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण पहले बोर्ड ने इसे 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया था और तब भी हालात बेहतर नहीं हुए तो इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था। अब तीसरी बार में इसे 19 सितंबर से यूएई में इसलिए कराने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि भारत में कोरोना वायरस का मामला अब और भयावह होता जा रहा है।


No comments:
Post a Comment