दिन रविवार 02/08 /2020 की हेडलाइंस
ईद-उल-अज़हा (ईद उल ज़ुहा) जिसे क़ुरबानी की ईद भी कहते है यह त्यौहार इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों प्रमुख त्यौहार होता है.
इस्लाम धर्म का ईद-उल-अज़हा त्यौहार रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने लगभग 70 दिन के बाद मनाया जाता है.
अमेरिका में पॉजिटिव मामले 45 लाख के पार, कैलिफोर्निया-फ्लोरिडा का सबसे बुरा हाल
अमेरिका लगा सकता है TikTok पर प्रतिबंध, ट्रंप ने कहा- सभी विकल्पों पर कर रहे विचार
ट्विटर अकाउंट हैक मामले में फ्लोरिडा में एक किशोर गिरफ्तार
नेपाल का नया राग, विदेश मंत्री ने कहा- हम बात करना चाहते हैं पर भारत तैयार नहीं
पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग: अफगानिस्तान सीमा को खोलने की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने फायरिंग की; 3 की मौत, 30 घायल
लोकतंत्र समर्थकों से डरी हांगकांग की सरकार, कोरोना का हवाला दे एक साल के लिए टाला चुनाव
सांसों पर भारी पड़ रही लेड एसिड बैटरियां, दुनिया में चौथे नंबर पर बांग्लादेश जहां सबसे ज्यादा मौतें
अमेरिका में अब मध्य पश्चिमी प्रांत बन रहे महामारी के केंद्र, इंग्लैंड में सख्त लॉकडाउन का एलान
राम मंदिर:-भूमिपूजन में मंच पर मोदी के साथ होंगे सिर्फ चार लोग, कार्यक्रम के दौरान नहीं जुटेगी भीड़
विशेष बातचीत में केजरीवाल का एलानः वैश्विक बाजार से जुड़ेंगे दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्र
बकरीद आज, दिल्ली की जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज
नोएडा में 31 अगस्त तक बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, बढ़ाई गई धारा-144 की मियाद
सेना पर वेब सीरीज और फिल्म के प्रसारण से पहले लेनी होगी एनओसी- रक्षा मंत्रालय
नोएडा में निर्माणाधीन इमारत गिरी, ठेकेदार सहित दो की मौत, बचाव कार्य जारी
कोविड-19 मध्यप्रदेश : थाना प्रभारी की विदाई में बैंड-बाजा और फूलों की बारिश, वीडियो वायरल
कोविड-19 मरीजों के नाम उजागर करने के अनुरोध वाली जनहित याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज किया
31 अगस्त तक बढ़ाया गया अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ान सेवा पर लगा प्रतिबंध
अंबाला : नकली करंसी के साथ पकड़ा गया नेता का बेटा रिमांड पर बोला-4 दिन पहले शुरू किया ये धंधा
रोहतक काेरोना वैक्सीन: पहले क्लीनिकल ट्रायल में 79 वॉलंटियर्स काे साइड इफेक्ट नहीं, ट्रायल का दूसरा फेज शुरू
नोएडा सेक्टर 11 में सोलर पैनल बनाने वाली बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से अब तक दो लोगों की मौत जबकि पांच हुए घायल।
अभिनेता सुशांत राजपूत सुसाइड मामले में नहीं कर रही है मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की जांच में सहयोग
प्रवर्तन निदेशालय* सुशांत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती व उसके भाई को भेजेगा समन।
उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर हुआ भूस्खलन एवं सड़कें अवरुद्ध।
बिहार सरकार के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी सुशांत सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर की केविएट पिटिशन।
फिल्मों में अब आसानी से नहीं हो सकेगी सेना से संबंधित शूटिंग ,फिल्म बनाने वालों को सेना से लेना होगा NOC.
राफेल के बाद अब भारतीय वायुसेना में शामिल होगा रोमियो हेलीकॉप्टर।
आज 1 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेस के जरिये *स्मार्ट इंडिया हैकाथन* के ग्रैंड फिनाले में लगभग 10 हजार से अधिक छात्रों को करेंगे संबोधित।
सूत्रों के अनुसार अयोध्या राम जन्मभूमि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संघ प्रमुख मोहन भागवत की होगी विशेष उपस्थिति।
मध्य प्रदेश 1 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगा Kill कोरोना अभियान शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री)
केंद्र सरकार ने कहा 5 कोल ब्लॉकों की नहीं होगी नीलामीI
बिहार* लोक जनशक्ति पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखा खत,कोरोना काल को देखते हुए चुनाव टालने की अपील की।
अब ऑनलाइन देश के नागरिक खरीद सकेंगे अपने लिए घर,देशभर में 2.7 लाख फ्लैट रेडी टू मूव की स्थिति में, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी।
राजस्थाना में आज कोरोना के 1147 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 42,083 हुएः *स्वास्थ्य विभाग।
ईद-उल-अजहा* राष्ट्रपति कोविंद और वेंकैया नायडू ने दी शुभकामनाएं, घर पर ही सादगी से पर्व मनाएं
Unlock 3 केजरीवाल सरकार को झटका, दिल्ली के LG ने 2 अहम फैसले किए खारिज, AAP ने कहा- दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल हो बंद।
राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग, सांसदों ने आइना दिखाते हुए कहा-पार्टी पूरी तरह मरी पड़ी है, जनता के बीच कोई नहीं।
CM गहलोत ने विधायकों को शिफ्ट करने की वजह बताई, BJP बोली- जैसलमेर के बाद आगे तो पाकिस्तान है।
विधायकों को जयपुर से शिफ्ट करने पर बोले अशोक गहलोत, उन्हें और उनके परिवारवालों को धमकाया जा रहा है।
रात-दिन, सोते-जागते हर वक्त सरकार गिराने की सोचते हैं अमित शाह *अशोक गहलोत।
बिहार विधानसभा चुनाव* NDA में रार, सीएम नीतीश पर चिराग पासवान छोड़ रहे शब्दबाण, जदयू बेचैन, भाजपा परेशान।
बिहार में बाढ़ से 45,39,206 लोग प्रभावित है। 26732 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है, NDR-SDRF की टीमें राज्य में तैनात है *बिहार सरकार।
देश का पहला राज्य आंध्र प्रदेश* एक नहीं तीन राजधानियां, पांच उपमुख्यमंत्री, गवर्नर ने दी मंजूरी।
कोविड-19 मध्य प्रदेश में 1 से 14 अगस्त तक अभियान, हमारा लक्ष्य! 'संकल्प की चेन जोड़ो, संक्रमण की चेन तोड़ो'।
सुशांत सिंह राजपूत मामला माझा से बोले सीएम उद्धव ठाकरे- जो भी दोषी होगा उसे नहीं बख्शेंगे।
राम मंदिर को डिजाइन करने वाला सोमपुरा परिवार, 15 पीढ़ियां बना चुकी हैं 131 मंदिर।
नोएडा*105 साल की बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, 7 दिन वेंटिलेटर पर रहीं।
सर्राफा बाजार
सोना + ६९० = ५३८२८
चांदी + २३१४ = ६४९८४
कोरोना के दो-तिहाई मरीज हो चुके रिकवर, बहुत कम को वेंटिलेटर की जरूरत स्वास्थ्य मंत्रालय।
सुप्रीम कोर्ट ने BS-IV गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर अगले आदेश तक लगाई रोक।
कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलने पर केंद्र पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, जज बोले- आप धृतराष्ट्र बने नहीं रह सकते।
दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन हैकाथन को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक अगस्त को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन रिहा, 370 हटाए जाने के बाद से थे नजरबंद।
राफेल से टक्कर लेगा J-20? पूर्व IAF चीफ ने दो बातों से निकाली चीन के दावों की हवा।
खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए अशोक गहलोत ने जैसलमेर भेजे विधायक, 550 किमी के लिए चार्टर्ड प्लेन का किया इंतजाम।
BJP ने TDP के राज्यसभा के 4 MPs को रातों रात मर्जर लिया, वो सही है और राजस्थान में 6 विधायक कांग्रेस से मिले तो गलत, तो फिर BJP का चाल- चरित्र-चेहरा कहां गया? राज्यसभा में मर्जर हो वो सही है और यहां मर्जर हो वो गलत है? गहलोत।
राजस्थान सियासी ड्रामाAAP ने कहा- जब देश कोरोना से जूझ रहा, तब बीजेपी और कांग्रेस विधायक खरीदने और बेचने में व्यस्त है।
दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने होटलों को खोले जाने और साप्ताहिक बाजारों को ट्रायल बेसिस पर खोलने के केजरीवाल सरकार के फैसलों को किया खारिज।
गाड़ी चलाते की फोन पर बात तो भरना होगा 10,000 रुपये जुर्माना, योगी सरकार का नया नियम।
सुशांत सिंह मामले में देवेंद्र फडणवीस ED से की जांच की मांग, कहा- मनी लॉन्ड्रिंग का सच आए सामने।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने चेन्नै के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने काआदेश दिया है। इनमें से एक का नाम पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के नाम पर रखा जाएगा।
राजस्थान कांग्रेस के चीफ व्हिप भी पहुंचे SC, HC के 24 जुलाई के फैसले को चुनौती।
कांग्रेस में घमासान* वरिष्ठ नेता युवा बिग्रेड से नाराज, मनीष तिवारी बोले- 2014 में हार के लिए UPA जिम्मेदार, सातव ने कहा- समीक्षा हो।
पंजाब में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, सीएम कैप्टन अमरिंदर ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश।
आंध्र प्रदेश में लॉकडाउन* शराब नहीं मिली तो पिया 99 पर्सेंट अल्कोहल वाला सैनिटाइजर, 9 की मौत।
म़ॉनसून के दूसरे हिस्से (अगस्त-सितंबर) के लिए मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया। पूरे देश में मॉनसून के दूसरे हिस्से में 104 फीसदी बारिश होने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। अगस्त महीने में 97 फीसदी बारिश होने की संभावना है। पूरे मॉनसून सीजन में 96-104 फीसदी बारिश का अनुमान है।
अपना ही रेकॉर्ड तोड़ रहा सोना, 53844 पहुंची कीमत, चांदी में भी आज 2200 रुपये का उछाल।
गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार,सेंसेक्स में करीब 130 अंक टुटा।
राफेल के आते ही दहशत में पाक, लगाई गुहार
2नेपाल में गहराया सियासी संकट, चीन के 'दोस्त' PM ओली की कुर्सी जाना तय
.हार्दिक सतीशचंद्र शाह बनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव
पंजाब: अमृतसर में जहरीली शराब ने मचाया कोहराम, पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
गहलोत बोले, सत्र की घोषणा होते ही बढ़े विधायकों के 'रेट'
नई शिक्षा नीति पर सिसोदिया, मजाक मत करिए
.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
.शिक्षा नीति का कांग्रेस नेत्री ने समर्थन कर राहुल से माफी मांगी, कहा- मैं रोबोट नहीं
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती तादाद के चलते बिहार सरकार ने 16 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन
राजस्थान के राज्यपाल बोले-संविधान मेरे लिए सर्वोच्च,कहीं कोई दबाव नहीं
शिवराज सरकार ने 14 अगस्त तक मंत्रियों के दौरे पर लगाई रोक
सोनिया गांधी की कांग्रेस के RS सांसदों के साथ बैठक में उठी राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग
वन नेशन, वन एजुकेशन सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम, घटेगी बेरोजगारी
कोरोना के खिलाफ जंग में रणनीतिक विकल्प नहीं हो सकती हर्ड इम्युनिटी : स्वास्थ्य मंत्रालय
मध्य प्रदेश में शिक्षकों को रक्षाबंधन के पहले मिलेगा तीन माह का वेतन
मुझ पर किसी का दबाव नहीं, अशोक गहलोत से अच्छे संबंध: कलराज मिश्र
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात होने वाले TV सेट पर लगाई रोक
.प्रियंका ने छोड़ा दिल्ली के लुटियंस जोन का बंगला, अधिकारियों को सौंपीं चाबियां
अगस्त से शुरू हो रहे अनलॉक-3 को लेकर झारखंड में किसी तरह की रियायत मिलने की उम्मीद नहीं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद 31 जुलाई तक उसे फॉलो किया जा रहा है. वहीं, राज्य सरकार ने इसे 31 अगस्त तक बढ़ाने का निर्देश दिया
झारखंड में महागठबंधन से बनी हेमंत सोरेन सरकार की सहयोगी कांग्रेस के नौ विधायकों ने अपनाया बगावती तेवर ,राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने संभाली कमान
सुशांत सिंह मामला।ED के सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ ही दिनों में ईडी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती को समन भेजकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाएगी।ईडी अब सुशांत राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक की कंपनियों की जांच करेगी
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के प्रोफेसर एमेरिटस लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. विपिन पुरी को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है


No comments:
Post a Comment