vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

दिन सोमवार 03/08/ 2020 की हेडलाइंस

हरिद्वार से 60 हजार 352 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, रामनगर बैराज से 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, 24 घंटे में 50 सेंटी मीटर गंगा का जलस्तर बढ़ा।



Breaking - सुशांत केस से जुड़ी दिसा  सालियान की मौत की फाइल हुई डिलीट मुम्बई पुलिस कटघरे में



इस हफ्ते RBI लेगा आपकी EMI को लेकर बड़ा फैसला, 6 अगस्त को होगी घोषणा



पटना बिहार डीजीपी का बयान* फाइल गायब कर किसे बचा रही मुम्बई पुलिस बिहार पुलिस की जांच से क्यों डरी उद्धव सेना??



सुशांत द्वारा जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें से कोई भी उनके नाम पर पंजीकृत नहीं था। उनमें से एक सिम कार्ड उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर पंजीकृत था। अब हम कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) ट्रैक कर रहे हैं: बिहार पुलिस


अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी भी साथ जाएंगे, साधु-संतों की सर्वोच्च संस्था है अखाड़ा परिषद।



सुशांत के सामने रिया बोलती थी... मेरे उपर मरी हुई सहेली की रहती है आत्मा, मुझे परेशान करने वाले हो जाते हैं बर्बाद




अमिताभ बच्चन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई, अमिताभ को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी




अयोध्या-  5 अगस्त को अयोध्या में भव्य आयोजन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी जाएंगे,


हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे पीएम मोदी,

मंच पर सिर्फ 5 लोग ही मौजूद रहेंगे,
पीएम मोदी,सीएम योगी मंच पर रहेंगे,
संघ प्रमुख,मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भी रहेंगे,



जयपुर:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला

20 अगस्त से शुरू होगी इंदिरा रसोई योजना,8 रुपए में मिलेगा शुद्ध व पौष्टिक भोजन,प्रतिवर्ष 100करोड़ रुपए वहन करेगी सरकार,हर साल 4 करोड़ 87लाख लोगों को मिलेगा भोजन,सभी 213 निकायों में 358रसोइयों को होगा संचालन ,
सरकार प्रति थाली 12 रुपए अनुदान देगी।



राज्यपाल भी मुख्य मंच पर मौजूद रहेंगी,


कार्यक्रम में 180 मेहमानों को निमंत्रण,
उमा भारती,कल्याण सिंह कार्यक्रम में रहेंगे,
वीएचपी के बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे,
भूमिपूजन के लिए 2 अलग-अलग पंडाल,
PM मोदी मुख्य मंच से सम्बोधित करेंगे। 



लखीमपुर- अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर चौकसी,IG PAC ने नेपाल सीमा का निरीक्षण किया,SSB के साथ नेपाल सीमा का किया निरीक्षण,सुरक्षा पर SSB कमांडेंट से जानकारी भी ली।


देश के गृहमंत्री श्रीमान अमित शाह जी भी  कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं अयोध्या नहीं जाएंगे



5 अगस्त को होने वाले राममंदिर के भूमिपूजन में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बना कर प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा दी जाएगी। हम लोग सब जगह कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, कोविड प्रोटोकॉल के चलते हम 5 से ज़्यादा लोगों को इकट्ठा होने नहीं देंगे: दीपक कुमार, आयोध्या



कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई देने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने आज दोपहर 1 बजे  Covid का टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया, इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर अमित शाह दिल्ली के AIIMS में एडमिट किये गए हैं।




स्कैनिंग में सिक्योरिटी कोड दोबारा नहीं करेगा काम

भूमि पूजन में 180 लोग ही होंगे शामिल,
कोविड 19 को देखते हुए संख्या घटाई गई,
तीर्थ ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय ने दी जानकारी।



मेरे पिता (अमिताभ बच्चन) का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है: अभिषेक बच्चन


छत्तीसगढ़ सरकार का एलान- भगवान राम की माता कौशल्या का बनाया जाएगा भव्य मंदिर



सीएम योगी सोमवार को करेंगे अयोध्या का दौरा, भूमि पूजन से पहले की तैयारियों का लेंगे जायजा।



उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनांए दी हैं



5 अगस्त से लेह हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संभालेगा।



पाकिस्तान का न्यूज चैनल DAWN हुआ हैक, हैकर ने लगाया इंडियन फ्लैग


अयोध्या रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट पर खर्च होंगे 104.77 करोड़, यात्रियों को दी जाएंगी हाई क्वालिटी सुविधाएं ।



Barabanki- अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर रूट डायवर्जन* ,4 अगस्त मध्य रात्रि से अयोध्या में प्रवेश बंद,5 अगस्त शाम 6 बजे तक प्रवेश पर रहेगी रोक,5 अगस्त को पीएम मोदी आ रहे हैं अयोध्या।



हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है मनोहर लाल खट्टर




पंजाब में जहरीली शराब से 12 और मरे, मृतकों की संख्‍या 102 हुई, कांग्रेस नेता समेत 38 गिरफ्तार


 इस साल IPL 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जायेगा। केंद्र सरकार ने BCCI को दी इजाज़त UAE में सुबह 7:30 बजे से होंगे IPL के मैच। शुरू में दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाज़त नहीं होगी।26 अगस्त से टीम होंगी रवाना।




कन्नौज ब्रेकिंग - कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कम्प। गैस चैंबर में ट्रक टकराने से हुआ गैस रिसाव। हादसे में 3 मजदूरों की हालत गम्भीर। सभी जिला अस्पताल में भर्ती, चिंताजनक हालत में 1 कानपुर रिफर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजापुर गांव के आशा कोल्डस्टोरेज का मामला।



लखनऊ-राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति द्वारा भूमिपूजन के तीन दिवसीय कार्यक्रम वो हर्षोल्लास के साथ आयोजित करेंगे

111चौराहे पर भगवान श्रीराम के चित्र और झंडे लगाए जाएंगे
चौराहे को सजाने का काम 3 अगस्त तक कर लिया जाएगा पूरा
5 अगस्त की शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा





भगवान श्री राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने की कवायद तेज
मूर्ति बनने में लगभग साढ़े तीन साल का समय लगेगा तो वही लगभग 5 हजार करोड़ रुपये की लागत लगने का अनुमान है।

No comments:

Post a Comment