vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

दिन मंगलवार 11/08/2020 की हेडलाइंस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार, असम, महाराष्ट्र,उ त्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस  की। मॉनसून और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों पर हुई चर्चाः पीएमओ



यूपी : बीते 24 घण्टों में यूपी में मिले कोरोना के 4,197 नए मामले... अब तक प्रदेश में कुल मामले हुए  47,878... पिछले 24 घण्टे में हुईं 51 मौतें... अब तक कुल मौतों की संख्या 2,120 हुई



रेलवे से जुड़ी ख़बर 
दिल्ली-230 स्पेशल ट्रेनों को छोड़कर बाकी सभी ट्रेनें 30 सितम्बर तक रद्द, 230 स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी




लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया,पूर्व सांसद भाई लाल कोल के निधन पर दुखी,दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


लखनऊ के पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने सीएम योगी को पत्र लिखकर, लखनऊ में 3 हफ्ते का लॉकडाउन लगाने और लापरवाह अफसरों पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया।



अमेठी- टॉप 10 अपराधी बब्लू तिवारी गिरफ्तार, 1 वर्ष से फरार चल रहा था अभियुक्त, पीपरपुर पुलिस ने हारीपुर से पकड़ा, अभियुक्त को अरेस्ट कर भेजा जेल.


सहायक उप निरीक्षक अबू समन खान उर्फ मामू थाना बैढ़न अब हमारे बीच नही रहे 
संजय गाँधी रीवा मे कोरोना से लड़ते-लड़ते शहीद हो गये


 ऐक्टर संजय दत्त लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए, सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराए गए थे।



पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हुए कोरोना संक्रमित ।


दिल्ली
एम्स में दूसरी साल के मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, एम्स की छत से कूदकर आत्महत्या की,एम्स के टॉप फ्लोर से कूदकर जान दी l



CM गहलोत से मिलकर पायलट समर्थक MLA भंवरलाल बोले- सरकार को खतरा नहीं


आंध्र प्रदेश में कोरोना के 7665 नए मामले, 24 घंटे में 80 की मौत


केन्या में उच्चायुक्त होंगे वीके पॉल, राहुल श्रीवास्तव मॉलदोवा में राजदूत नियुक्त


सचिन पायलट समर्थक विधायकों के साथ आज रात जयपुर हो सकते हैं रवाना


पुंछ पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, कृ्ष्णा घाटी सेक्टर में दागे मोर्टार


राजस्थान CM गहलोत से मिलने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे पायलट गुट के भंवरलाल शर्मा


दिल्ली में 90 फीसदी कोरोना संक्रमित हुए ठीक, अब 7 फीसदी एक्टिव केस CM केजरीवाल


कोलकाताः PNB की शाखा में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर


दिल्ली में कोरोना के 707 नए केस, पिछले 24 घंटे में 20 की मौत


अगले आदेश तक निरस्त रहेंगी मेल-एक्सप्रेस ट्रेन, स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालनः रेल मंत्रालय


केरल भूस्खलन मलबे से निकाले गए 6 और शव, मृतकों की तादाद 49 पहुंची


राजस्थान CM गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री-विधायकों को अपने घर बुलाया


असम के डीजीपी कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में


ED दफ्तर से भाई शोविक और पिता के साथ निकलीं रिया चक्रवर्ती, 10 घंटे तक पूछताछ


 रीवा-युवक के शव गायब-गलत व्यक्ति के अंतिम संस्कार होने के मामले में कमिश्नर ने बड़ी कार्यवाही।चिकित्सक राकेश पटेल को किया निलंबित।





रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा. मीडिया पर लगाया आरोप की मीडिया उसे बेवजह सुशांत के मौत के मामले में दोषी साबित करने में लगी है.पिछले 30 दिन में बॉलीवुड के दो लोगों समीर शर्मा और आशुतोष ने भी आत्महत्या किया है लेकिन मीडिया में इसपर कोई चर्चा नहीं है


रिया ने SC में दायर हलफनामे में कहा है कि बिहार में चुनाव है इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री इस मामले में व्यक्तिगत रूचि ले रहे हैं और बिहार पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज




संजय दत्त को मुम्बई के लीलावती अस्पताल से मिली छुट्टी। सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में किये गए थे भर्ती। आज मिला अस्पताल से डिस्चार्ज। स्वस्त होकर लौटे घर।






No comments:

Post a Comment