vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

15 अगस्त की हेडलाइंस

राज्यपाल यूपी आनंदी बेन पटेल राजभवन में सुबह 8 बजे झंडारोहण करेंगी।


डीजीपी यूपी हितेश चंद्र अवस्थी डीजीपी कार्यालय पर सुबह 8 बजे झंडारोहण करेंगे। 

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे विधानसभा पर झंडारोहण करेंगे साथ ही जनता को संबोधित करेंगे।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह 9:30 बजे सपा कार्यालय पर झंडारोहण करेंगे। 
 

भाजपा के संघठन मंत्री सुनील बंसल*10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में झंडारोहण करेंगे।
 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कांग्रेस प्रदेश  कार्यालय पर सुबह 10 बजे करेंगे झंडारोहण।

लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह सुबह 9 बजे लोकायुक्त सभागार विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में झंडारोहण करेंगे।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल को #COVID19 पॉजिटिव पाया गया है।


राष्ट्रपति भवन से अपडेट-
74 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को सम्बोधित किया है।


अमेरिका पहली बार फेराएगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज।
15 अगस्त को न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लहराएगा तिरंगा झंडा। 
दुनिया के मशहूर नियाग्रा फॉल्स पर भी पहली बार लहराएगा तिरंगा।


पीएम मोदी का ट्वीट

स्वतंत्रतादिवस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

जय हिंद!
राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि



PM मोदी#LIVE | लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा


लाल किले पर प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण शुरू

मेरे प्यारे देशवासियों इस पावन पर्व पर आप सभी को बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं - पीएम मोदी


ये भी पहली बार हुआ है जब अपने घर के लिए होम लोन की EMI पर भुगतान अवधि के दौरान 6 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है।
अभी पिछले वर्ष ही हजारों अधूरे घरों को पूरा करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपए के फंड की स्थापना हुई है: पीएम मोदी



एक आम भारतीय की शक्ति, उसकी ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत अभियान का बहुत बड़ा आधार है।
इस ताकत को बनाए रखने के लिए हर स्तर पर, निरंतर काम हो रहा है: पीएम मोदी




मध्यम वर्ग से निकले प्रोफेशनल्स भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाते हैं।
मध्यम वर्ग को अवसर चाहिए, मध्यम वर्ग को सरकारी दखलअंदाजी से मुक्ति चाहिए: पीएम मोदी



इसी लाल किले से पिछले वर्ष मैंने जल जीवन मिशन का ऐलान किया था।
आज इस मिशन के तहत अब हर रोज एक लाख से ज्यादा घरों को पानी के कनेक्शन से जोड़ने में सफलता मिल रही है: पीएम मोदी



देश के किसानों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए कुछ दिन पहले ही एक लाख करोड़ रुपए का 'एग्रीकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंड' बनाया गया है: पीएम मोदी



आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में, आधुनिक भारत के निर्माण में, नए भारत के निर्माण में, समृद्ध और खुशहाल भारत के निर्माण में, देश की शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है।


इसी सोच के साथ देश को एक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है: पीएम मोदी


साल 2014 से पहले देश की सिर्फ 5 दर्जन पंचायतें ऑप्टिल फाइबर से जुड़ी थीं।
बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है



कोरोना के समय में हमने देख लिया है कि डिजिटल भारत अभियान की क्या भूमिका रही है।
अभी पिछले महीने ही करीब-करीब 3 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन अकेले BHIM UPI से हुआ है: पीएम मोदी



आने वाले एक हजार दिन में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
आने वाले 1000 दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा पीएम मोदी




भारत इस संदर्भ में सचेत है, सतर्क है और इन खतरों का सामना करने के लिए फैसले ले रहा है और नई-नई व्यवस्थाएं भी लगातार विकसित कर रहा है।
देश में नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति का मसौदा तैयार कर लिया गया है पीएम मोदी



मेरे प्रिय देशवासियों,
हमारा अनुभव कहता है कि भारत में महिलाशक्ति को जब-जब भी अवसर मिले, उन्होंने देश का नाम रोशन किया, देश को मजबूती दी है पीएम मोदी



आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं पीएम मोदी


देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं।
कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए हैं: पीएम मोदी



जब कोरोना शुरू हुआ था तब हमारे देश में कोरोना टेस्टिंग के लिए सिर्फ एक Lab थी। आज देश में 1,400 से ज्यादा Labs हैं: पीएम मोदी


आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है।
ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन।
नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा: पीएम मोदी



ITBP के जवानों ने लद्दाख में 16,000 फीट की ऊंचाई पर स्वतंत्रता दिवस मनाया



तेरे झीलों में लहरावां...
लद्दाख में पैंगोंग सो झील के किनारे स्वतंत्रता दिवस पर लहराता तिरंगा। इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस का 14 हज़ार फ़ीट की उंचाई पर जश्न!



आज भारत में कोराना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन्स इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं।
जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश की तैयारी उन वैक्सीन्स की बड़े पैमाने पर Production की भी तैयारी है: पीएम मोदी


 लालकिले से लाइव संबोधन 



हमारे देश में अलग-अलग जगहों पर विकास की तस्वीर अलग-अलग दिखती है।
कुछ क्षेत्र बहुत आगे हैं, कुछ क्षेत्र बहुत पीछे।
कुछ जिले बहुत आगे हैं, कुछ जिले बहुत पीछे।
ये असंतुलित विकास आत्मनिर्भर भारत के सामने बहुत बड़ी चुनौती है: पीएम मोदी



ये एक साल जम्मू कश्मीर की एक नई विकास यात्रा का साल है।ये एक साल जम्मू कश्मीर में महिलाओं, दलितों को मिले अधिकारों का साल है!
ये जम्मू कश्मीर में शरणार्थियों के गरिमापूर्ण जीवन का भी एक साल है पीएम मोदी



लोकतंत्र की सच्ची ताकत स्थानीय इकाइयों में है। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय इकाइयों के जनप्रतिनिधि सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ विकास के नए युग को आगे बढ़ा रहे हैं पीएम मोदी



बीते वर्ष लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर, वहां के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया गया है।
हिमालय की ऊंचाइयों में बसा लद्दाख आज विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा है पीएम मोदी



जिस प्रकार से सिक्कम ने ऑर्गैनिक स्टेट के रूप में अपनी पहचान बनाई है, वैसे ही आने वाले दिनों में लद्दाख, अपनी पहचान एक कार्बन neutral क्षेत्र के तौर पर बनाए, इस दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है पीएम मोदी




स्वतंत्रता दिवस 2020 : पीएम नरेंद्र मोदी ने 7वीं बार लालकिले से फहराया तिरंगा


देश के 100 चुने हुये शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक holistic approach के साथ एक विशेष अभियान पर भी काम हो रहा है: पीएम मोदी



IndependenceDayIndia2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया जम्मू-कश्मीर के सरपंचों का धन्यवाद. डिलिमिटेशन का काम पूरा होते ही होंगे चुनाव.
जम्मू कश्मीर चुनाव


कश्मीर के लाल चौक पर गगन चुम्बी तिरंगा अपनी ललाट बिखेर रहा है 


लेकिन LOC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आँख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है: पीएम मोदी



भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है।
इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है पीएम मोदी


हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे ज़मीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं पीएम मोदी


No comments:

Post a Comment