vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत



 रीवा

 गढ़ थाना अंतर्गत मौहरिया निवासी विनय कुमार चतुर्वेदी पिता बद्री प्रसाद चतुर्वेदी  को 23/9/2020 को गांव के ही छह आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । 


एवं मृत समझकर विनय को नदी में फेंक दिया था। हो हल्ला की आवाज सुनकर गांव वाले इकट्ठा हुए और विनय को उपचार के लिए सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव ले गये ।

जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रीवा भेज रेफर कर दिया । 

स्थिति सामान्य ना होने के कारण लगातार कोमा में रहने के चलते घायल को नागपुर के नरसंन हास्पिटल में भर्ती कराया गया ।जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल विनय कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को दम तोड़ दिया ।


 ज्ञात हो कि गढ़ थाना में 6 आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में ही धारा 147, 294 , 326, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया था।


 अब देखना यह है कि पुलिस कितना जल्द मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी कर पाती है ?

No comments:

Post a Comment