विंध्या लाइव न्यूज़ सुबह की हेडलाइंस
विंध्या लाइव न्यूज़
सुबह की हेडलाइंस
ड्रग्स के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 125 ग्राम हेरोइन के साथ ग्रेटर कैलाश से अरेस्ट, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
महाराष्ट्र BJP को झटका - वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने भाजपा से इस्तीफ़ा दिया, शुक्रवार को NCP में होंगे शामिल..बड़ा पद दिया जाएगा
साउथ कोरिया में फ्लू की वैक्सीन लगाने के बाद 5 लोगों की मौत
नवाज शरीफ के दामाद की गिरफ्तारी पर तूल, सिंध में पुलिस IG ने कैंसिल की छुट्टी
इमरान सरकार के खिलाफ सिंध की पुलिस में बगावत, मानमनौव्वल में जुटे सेना प्रमुख बाजवा
चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों के कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन पर नाराजगी जताई। लापरवाही को लेकर चेतावनी जारी की।
लेह हिल काउंसलि की वोटिंग में पहली बार ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। हमने सीनियर सिटीजंस और कोरोना मरीजों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की है, जिससे कि कोई छूटे नहींः अडिशनल डेप्युटी कमिश्नर, LAHDC
बिहार की आज एक जिम्मेदारी है। आप नीतीश कुमारजी के नेतृत्व में कोरोना से एक हद तक लड़ाई लड़ पाए, लेकिन आरजेडी और कांग्रेस मिलकर सीपीआई एवं सीपीआईएम को नए कोरोना के रूप में आपके बीच छोड़ना चाहते हैं, यह कोरोना से कम नहीं हैः यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पालीगंज में
दिल्ली सरकार का 'रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ' अभियान आज से शुरू हो गया है। लोग इस अभियान को लेकर जागरूक भी दिख रहे हैं। इसका पालन करने वालों को आज गुलाब का फूल दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस का तोहफा दिया है। यह बोनस एक ही किस्त में दिया जाएगा। इसे डीबीटी के जरिए दिया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दशहरे से पहले यह अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। इससे 30 लाख 67 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद प्रकाश जावड़ेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस | जम्मू-कश्मीर में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था (पंचायत राज ऐक्ट) को मंजूरी | अब वहां ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर चुनाव होंगे
बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा- लालटेन फूट गई है और तेल बह गई है। अब न पंजा का चली और उनका कोई खेल चली।
राहुल गांधी कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं, सभी कार्यकर्ता और नेता उनकी बात सुनते हैं। अगर राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, तो कमलनाथ को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगने के लिए अभी भी समय है: मानक अग्रवाल, कांग्रेस नेता
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर पर एक विशेष शुभेच्छा संदेश जारी करेंगे जिसके लाइव प्रसारण के लिए बीजेपी ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर व्यापक तैयारियां की है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। 21 अवैध पिस्टल, 40 कारतूस बरामद।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के दो सप्ताह रह गए हैं और इस समय तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जो बाइडेन के हिंदू समर्थकों के बीच राजनीतिक विभाजन गहराता जा रहा
तमिलनाडुः कस्टम अधिकारयों ने 864 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया। बाजार मं कीमत 45 लाख से ज्यादा। दुबई से आ रहे 4 यात्रियों के पास से बरामद हुआ सोने का पेस्ट
रेलवे ने ट्रेनों का किराया बढ़ाने की खबरों का किया खंडन। कहा फेस्टिव सीजन और अन्य डिमांड वाले सीजन में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का किराया आमतौर पर सामान्य ट्रेनों से अधिक ही होता हैः रेलवे
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकंद नरवाणे ने सिकंदराबाद के कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट ऐंड बाइसन डिवीजन का दौर किया। अधिकारियों से की बात।
उस वक्त के सीएम ( फडणवीस) ने पुलिस के मेरे खिलाफ एक महिला के उत्पीड़न के फर्जी मामले में एफआईआर करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि केस बाद में वापस ले लिया जाएगा। मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच हुई, जिसमें मैं पाक साफ साबित हुआ। मैंने बीजेपी में काफी कुछ झेला हैः एकनाथ खडसे
पंजाबः अमृतसर में पराली जला रहे हैं किसान। एक किसान का कहना है कि पराली से बहुत कम प्रदूषण होता है, गाड़ियों और इंडस्ट्रीज से प्रदूषण होता है।
मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि गोरखलैंड की मांग अभी भी जारी है। हम इस अभियान को आगे लेकर जाएंगे। 2024 के चुनाव में जो पार्टी इसके लिए काम करेगी, उसी को हम अपना समर्थन देंगेः बिमल गुरुंग, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, कोलकाता में*
आइटम' वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को नोटिस जारी किया। 48 घंटे में मांगा जवाब।
भारत में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और वर्तमान में मृत्यु दर 1.51% है भारत में मृत्यु दर दुनिया के देशों में सबसे कम में से एक है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
कोरोना वायर
कल (21 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,86,70,363 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 14,69,984 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) COVID19


No comments:
Post a Comment