vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है



मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. यहां नेताओं की फिजिकल रैलियों पर अंकुश को लेकर मध्य प्रदेश होईकोर्ट के फैसले के खिलाफ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. अपनी याचिका में चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव कराना उसका डोमेन है और हाई कोर्ट का ये फैसला मतदान की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है.

चुनाव आयोग की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट के आदेश से उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होगी. आयोग ने अपनी याचिकाओं में यह भी कहा है कि कोरोना वायरस के दौरान चुनाव कराने के दिशानिर्देश पहले से ही तय हैं. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है. बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य में होने वाले आगामी उपचुनावों में बड़ी रैलियों को प्रतिबंधित कर दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि रैलियों की अनुमति तभी दी जा सकती है, जब वर्चुअल मीटिंग संभव न हो.

No comments:

Post a Comment