vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

कांग्रेस के "चाणक्य" अहमद पटेल नहीं रहे


कोरोना संक्रमित पटेल मेदांता अस्पताल में भर्ती थे
         नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता/सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन हो गया है, उनके पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आज तड़के 3-30 बजे उन्होने अंतिम सांस ली। करीब महीने भर पहले वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। 
          अहमद पटेल तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रहे। गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में जन्मे अहमद पटेल तीन बार (1977, 1980,1984) लोकसभा सांसद और पांच बार (1993,1999, 2005, 2011, 2017 से वर्तमान तक) राज्यसभा सांसद रह चुके थे। पटेल ने अपना पहला चुनाव 1977 में भरूच से लड़ा था। 1993 से वे राज्यसभा सांसद थे और 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी थे।

No comments:

Post a Comment