दिनांक- 22- दिसंबर- 2020- मंगलवार विंध्या लाइव न्यूज़ अंकित भारतीय के साथसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
दिनांक- 22- दिसंबर- 2020- मंगलवार
विंध्या लाइव न्यूज़ अंकित भारतीय के साथ
सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
1 कोरोना के नए स्ट्रेन के खौफ से दुनिया में हाहाकार, हर्षवर्धन बोले- मोदी सरकार सतर्क, घबराने की कोई जरूरत नहीं
2 लंदन के बाद दुनिया के 5 देशों में पहुंचा नया कोविड स्ट्रेन वायरस, भारत में अलर्ट जारी
3 Covid-19: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन का डर, महाराष्ट्र के शहरी इलाकों में फिर नाइट कर्फ्यू, यूरोप से आने वाले होंगे क्वारंटीन
4 अलीगढ़: एएमयू शताब्दी वर्ष समारोह को कल संबोधित करेंगे पीएम मोदी, डाक टिकट भी करेंगे जारी
5 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोहरा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। मोतीलाल वोरा जी उन वरिष्ठतम कांग्रेसी नेताओं में से थे, जिनके पास राजनीतिक करियर में दशकों तक फैला एक बड़ा प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव था
6 महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2834 नए मरीज मिले हैं 55 मरीजों की मौत, 6053 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए, , राज्य में अब तक 48,801 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
7 किसान आंदोलन : सरकार ने भेजा किसानों को पांच पेज का मेमोरेंडम, फिर किया खारिज
8 किसान नेताओं की बड़ी घोषणा, बोले- 27 दिसंबर को जितनी देर मन की बात करेंगे PM मोदी, उतनी देर करेंगे थाली और ताली बजाने का काम
9 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर समारोहों के लिए अमित शाह की अध्यक्षता में समिति गठित
10 गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद आक्रामक हुईं ममता, भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, बीरभूम में 29 को रैली,
11 बंगाल चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का ऐलान- अगर 99 से अधिक सीटें ले आई बीजेपी तो चुनावी रणनीतिकार का काम छोड़ दूंगा -
12 तृणमूल का दामन थामने वाली पत्नी को तलाक का नोटिस देंगे भाजपा सांसद सौमित्र खान
13 क्या गिर जाएगी नीतीश सरकार? तेजस्वी बोले- मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता
14 प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार का नया कदम, 2021 से राजधानी की सड़कों पर दौड़ेंगी 575 इलेक्ट्रिक बसें


No comments:
Post a Comment