vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

जिले में कहीं भी बिना कलेक्टर की अनुमति के बोर का निर्माण नहीं किया जा सकेगा।

जगह-जगह बोर के माध्यम से पानी निकालने के कारण भूजल स्तर में कमी आती है। 


 जिले में कहीं भी बिना कलेक्टर की अनुमति के बोर का निर्माण नहीं किया जा सकेगा।

    सागर कलेक्टर  दीपक सिंह ने लोक यांत्रिकी, जल संसाधन, नगर निगम आदि संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं 

इस संबंध में अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करें जिससे आगामी महीनों में किसी प्रकार के जल संकट का सामना न करना पड़े।

साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों की स्थिति, नल जल योजना तथा हैंडपंप की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि नल-जल योजना के अंतर्गत सामान्य खराबी तथा एक से अधिक खराबी के कारण बंद पड़ी सभी परियोजनाओं को अगले 15 दिन में क्रियाशील बनाएँ। 


उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इच्छित गढ़पाले को निर्देश दिए कि वे दैनिक रूप से  इसकी समीक्षा करें।

सागर कलेक्टर  दीपक सिंह ने समस्त सीएमओ से उनके क्षेत्र में पानी की उपलब्धता तथा भविष्य की तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी को निर्देश दिए कि पानी का प्रबंधन शुरू करें। साथ ही आवश्यकतानुसार ट्यूबवैल, कुओं के अधिग्रहण के प्रपोजल भी भेजें जिससे उनका अधिग्रहण किया जा सके तथा पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।

No comments:

Post a Comment