vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

गिरफ्तार बस ड्राइवर ने बताई हादसे की वजह, सुनाई पूरी कहानी

बस ड्राइवर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. 

ड्राइवर का नाम बालेन्दु विश्वकर्मा बताया जा रहा है, इसे सतना से गिरफ्तार किया गया है. ये ड्राइवर बस के नहर में ग‍िरने के बाद मौके से फरार हो गया था. 

🆎
पुलिस की पूछताछ में ड्राइवर ने घटना के बारे में विस्तार से बताया. उसने बताया कि वह मंगलवार को वह सुबह करीब 5 बजे बस लेकर निकला था. करीब ढाई घंटे बीत जाने के बाद बस रामपुर नैकिन इलाके में पहुंची. बस नहर के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक खट से आवाज आई और बस नहर में गरती चली गई.


🆎ड्राइवर ने बताया कि वह भी डूब रहा था, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया. जब उसने बाहर निकलकर देखा तो बस पूरी तरह डूब चुकी थी. इसके बाद वह मौके से भाग गया और एक बस से सतना पहुंच गया. जहां से पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.


🆎आरोपी ड्राइवर बालेंद्र विश्वकर्मा रीवा के सिमरिया का रहना वाला है. 


🆎बस नंबर MP19P 1882 जबलानाथ परिहार ट्रैवल्स की थी. बस का मालिक कमलेश्वर सिंह 



, जो हादसे के बाद से ही फरार है. इस 32 सीटर बस में 60 के करीब यात्रियों को भरा गया था. बस अपने तय समय से पहले रवाना हुई. बस में कई छात्र सवार थे, जो आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा देने जा रहे थे. मुख्य हाइवे पर जाम होने की वजह से परीक्षा सेंटर पर छात्रों को पहुंचने में देर हो जाती, इसलिए ड्रॉइवर दूसरे रास्ते से बस लेकर जा रहा था. इसी दौरान बस बाणसागर नहर में गिर गई.

No comments:

Post a Comment