मप्र में (10दसवीं) व (12बारहवीं) की बोर्ड परीक्षाएं जून तक टल गई हैं।
🆎इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह फैसला किया है।
🆎प्रदेश में आठवीं तक के स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे।
🆎स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने कहा कि 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा जून तक टाल दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।
🆎आठवीं तक के स्कूल 15 जून तक बंद रखने का भी फैसला किया गया है।
🆎उन्होंने कहा कि प्रैटिकल एग्जाम के लिए समय का बंधन समाप्त कर दिया गया है। बच्चे 2 या 3 दिन में अपनी सुविधा के अनुसार प्रैटिकल दे सकते हैं। इसके लिए 15 मई तक का समय दिया जा रहा है। नवोदय को छोड़कर प्रदेश के सभी सरकारी हॉस्टल बंद किए जाएंगे। दसवीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षाएं एक मई से शुरू होना थीं।


No comments:
Post a Comment