vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

मरीज को 2 KM ले जाने के लिए 8,500 रुपए किराया, एंबुलेंस ड्राइवर…पढ़िए पूरी खबर


पुलिस ने बताया कि आरोपी एम्बुलेंस चालक ने कोरोना संक्रमित एक मरीज को अपोलो अस्पताल से महज 2 किलोमीटर दूर होली फैमिली अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए 8,500 रुपये की मांग थे।

मरीज के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए एम्बुलेंस भी जब्त कर ली। 

आरोपी एम्बुलेंस चालक की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले प्रमोद (30 वर्ष) के रूप में हुए है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।


बता दें कि कोरोना जैसी आपदा में भी मदद करने के नाम पर लूट का ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले नोएडा में भी सामने आया था, जहां एक एंबुलेंस वाले ने 25 किलोमीटर जाने के लिए मरीज के परिजनों से 42 हजार रुपये ले लिए थे। 


मरीज के परिजनों ने इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया पर नोएडा पुलिस से कर दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उस एंबुलेंस वाले को पकड़ लिया था तो उसने अपनी गलती मान ली थी और वो मरीज से लिए गए अतिरिक्त पैसों को लौटने को राजी हो गया था।

No comments:

Post a Comment