अपाक्स कर्मचारी अधिकारी, संगठन ने ओबीसी के लिए ,27% आरक्षण की प्रदेश सरकार से मांग की ज्ञापन सौंपा
रीवा - अपाक्स कर्मचारी अधिकारी संगठन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। मांग की गई हैं की ओबीसी आरक्षण के बारे में महाधिवक्ता ने न्यालय को भ्रमित जानकारी दी जिसमे अभी 14% आरक्षण दिया जा रहा है,इसलिए महाधिवक्ता को हटाया जाना चाहिए ,और मधयप्रदेश में हर जगह 27% आरक्षण दिया जाना चाहिए। अपाक्स कर्मचारी अधिकारी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की प्राविधिक सूची 27% आरक्षण के साथ जारी की गई है जिसे लागू किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपते हुए संगठन में शामिल डीएन पटेल, शाहिद परवेज,मुन्नालाल रावत, राजा भैया प्रजापति ,विजयपाल सिंह,बलराम यादव,रामल्ला यादव, राजेंद्र सिंह संतोष निरत, संतोष सोनी एवम अनेकों लोग सामिल रहे।


No comments:
Post a Comment