vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

विभिन्न कम्पनियों के माध्यम से रोजगार का अवसर देने आईटीआई में रोजगार मेला आज


 
रीवा । 

आईटीआई का प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार का अवसर देने के लिए रोजगार मेला 11 नवम्बर को आयोजित किया गया है। मेला प्रात: 9 बजे आरंभ होगा। इस संबंध में शासकीय आईटीआई रीवा के प्राचार्य बाल्मीकि शर्मा ने बताया कि मेले में सुजुकी मोटर्स गुजरात कंपनी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार का अवसर दिया जाएगा। 

कंपनी द्वारा मोटर मकैनिक, मकैनिक ट्रैक्टर, इले. मकैनिक, वेल्डर, डीजल मकैनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, पेंटर जनरल, ऑटोमोबाइल्स, टूल एण्ड डाई मेकर तथा मशीनिस्ट पदों पर रोजगार का अवसर दिया जाएगा। 

हाई स्कूल परीक्षा तथा संबंधित ट्रेड में 2015 से 2020 की अवधि में आईटीआई पास विद्यार्थी इसमें शामिल होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

 इसके लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने बायोडाटा तथा प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ 11 नवम्बर को प्रात: 9 बजे से आयोजित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment