कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने प्राथमिक शिक्षक को किया निलंबित
रीवा।
कलेक्टर रीवा इलैयाराजा टी के निर्देश पर डीईओ गंगा प्रसाद उपाध्याय ने प्राथमिक शिक्षक मैदानी कृपाशंकर चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया है।
गौरतलब है कि 22 नवम्बर 2021 को प्राथमिक शिक्षक कृपाशंकर चतुर्वेदी द्वारा जनशिक्षा केंद्र के व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिया था।
जिसकी शिकायत कलेक्टर के पास मीडिया के माध्यम से पहुंची थी।कलेक्टर रीवा ने डीईओ को कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद डीईओ ने जांच कराकर प्राथमिक शिक्षक की इस लापरवाही को म.प्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम 1,2,3, घोर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए आज निलम्बित कर दिया।


No comments:
Post a Comment