14 जून विश्व रक्तदाता दिवस
विश्व रक्तदान दिवस (विश्व रक्तदाता दिवस) 🩸14 जून: (14 June World Blood Donor Day in Hindi)📆*
*🔸विश्व रक्त दाता दिवस 2020:👇*
विश्व रक्त दाता दिवस 2020 पूरे विश्व के बहुत सारे देशों में लोगों के द्वारा 14 जून, रविवार को मनाया जा रहा है।
*🔸विश्व रक्तदान दिवस (विश्व रक्त दाता दिवस) का इतिहास:👇*
विश्व रक्तदान दिवस प्रत्येक वर्ष 14 जून को पूरे विश्व के बहुत सारे देशों में लोगों के द्वारा मनाया जाता है इसे विश्व रक्त दाता दिवस भी कहा जाता है। इसे हर वर्ष 14 जून को 1868 में पैदा हुए "एबीओ रक्त समूह" की खोज करने वाले, नोबेल पुरस्कार विजेता, कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
*🔸विश्व रक्तदान दिवस क्यों मनाया जाता है?👇*
स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा स्वेच्छा से और बिना पैसे के सुरक्षित रक्त दाता (इसके उत्पाद सहित) की जरुरत के बारे में लोगों की जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य से वर्ष 2004 में पहली बार इस कार्यक्रम को मनाने की शुरुआत की गयी थी। यह दिन रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
*🔸विश्व रक्तदान दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?👇*
वर्ष 2004 में "विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस संघ तथा रेड क्रिसेंट समाज" के द्वारा 14 जून को वार्षिक तौर पर मनाने के लिये पहली बार इसकी शुरुआत और स्थापना की गयी थी।
👇👇👇


No comments:
Post a Comment