vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

मोदी सरकार ने 2000 रुपये देने से पहले किसानों को भेजा ये संदेश, आसान हो जाएगा काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम  के तहत 9.85 करोड़ लोगों को लाभ मिल चुका है. मोदी सरकार, 2000 रुपये की छठी किश्त 1 अगस्त से भेजना शुरू करेगी. इससे पहले सरकार ने किसानों के मोबाइल फोन पर एक महत्वपूर्ण संदेश भेजा है, जो किसानों के बड़े काम का है. इसमें लिखा है, 'प्रिय किसान, अब, आप अपने आवेदन की स्थिति PM-KISAN की हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके जान सकते हैं.' आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सीधे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

मतलब साफ है कि सरकार चाहती है कि जिस भी किसान को दिक्कत है वो सीधे कृषि मंत्रालय के फोन नंबर पर संपर्क करे. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पैसा मिल सके. इस स्कीम के तहत सरकार खेती करने में सहायता के लिए तीन किश्त में 6000 रुपये देती है.

देश में करीब 1.3 करोड़ किसानों (Farmers) को आवेदन के बाद भी पीएम किसान स्कीम का पैसा नहीं मिल सका है. क्योंकि या तो उनका आधार नहीं लगा है या फिर रेवेन्यू, आधार और बैंक अकाउंट (Bank Account) और फोन नंबर में मिस्टेक है. ऐसे लोग इस नंबर पर अपना स्टेटस जानकार गलती को सुधार सकते हैं. किसी अधिकारी की लापरवाही से वेरीफिकेशन नहीं हो रहा है तो भी बता सकते हैं.

No comments:

Post a Comment