vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

इंडिगाे की नई फ्लाइट, पटना से दिल्ली के लिए आज से जानें क्या है टाइमिंग और शेड्यूल

पटना से दिल्ली जाने वालाें के लिए सुकून देनेवाली खबर सामने आयी  है. मंगलवार यानी आज से इंडिगाे की दिल्ली-पटना-दिल्ली (Patna-Delhi Flight Service) सेक्टर के बीच एक नई फ्लाइट शुरू हाे रही है. यह सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार काे लोगों को अपनी सेवा देगी. इंडिगाे (Indigo Flight Service) की नई फ्लाइट 6ई 6494 सुबह में पटना एयरपाेर्ट पर 5.30 बजे आएगी और 6.20 बजे रवाना हाे जाएगी. मंगलवार से पटना से दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन यही पहली फ्लाइट हाेगी.

दिल्ली के हो जाएंगी 12 फ्लाइट्स

पटना एयरपाेर्ट पर यही फ्लाइट सबसे पहले आएगी. इसके शुरू हाे जाने के बाद मंगलवार, गुरुवार और शनिवार काे पटना से दिल्ली के लिए विमानाें की तादाद 11 से बढ़कर 12 हाे जाएगी जबकि पटना से कुल विमानाें की तादाद 21 से 22 हाे जाएगी. यानी इन तीन दिनाें में 22 विमानाें का लैडिंग हाेगा और 22 टेक ऑफ हाेगा. पटना से दिल्ली के लिए सप्ताह में चार दिन यानी साेमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार काे पहली फ्लाइट पहले की तरह सुबह आठ बजे है.

No comments:

Post a Comment