vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

गांजे की खेती करने वाला शख्स पकड़ा गया बताया जा रहा है गांजे के 32 पर पकड़े गए

*यह तो घर पर कर रहा था, गाँजे की खेती जब्त हुए 32 पेड़*

*शहडोल*। सोहागपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने घर की बाड़ी से 32 गांजे का पेड़ पकड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि थानाक्षेत्रांर्गत ग्राम नरवार में घर के आंगन में गांजे का पेड़ लगाया गया है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने पुलिस टीम का गठन किया। 

इसके बाद पुलिस टीम ने नरवार में आरोपी समयलाल और शाहदीन के घर पर छापा मारा। इसके बाद पुलिस ने जब जांच किया तो घर की बाड़ी में 32 गांजे के पेड़ मिले। इन गांजों के पेड़ों का वजन लगभग 45 किलो निकला। पुलिस ने पेड़ कटवा कर उसे जप्त कर लिया हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों समयलाल और शाहदीन को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment