vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

पति ने पत्नी की की हत्या आरोपी गिरफ्तार




*अनूपपुर*। राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पडऱी पटपरिहाटोला में पति ने अपनी पत्नी को पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिए जाने वाले आरोपी पति मोहर सिंह मरावी को राजेन्द्रग्राम पुलिस ने 21 जून गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी के.एस. पेन्द्रो ने बताया कि 20 जून को मृतिका के रिश्ते की बहन कुसुम बाई पति महिपाल सिंह धुर्वे ने 100 डायल को सूचना दी कि ग्राम पडरी पटपरिहाटोला में कैलाशाबाई को उसका पति मोहर सिंह मरावी द्वारा पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए पुलिस ने मृतिका के पति मोहर सिंह मरावी पिता खुलवा ङ्क्षसह उम्र 33 वर्ष के खिलाफ धारा 302 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई।  पुलिस ने 21 जून को आरोपी मोहर सिंह को पटपरिहाटोला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ पर मोहर सिंह ने बताया कि 20 जून की सुबह 5.30 बजे वह जब सो कर उठने पर उसकी पत्नी कैलाशा बाई किसी लड़के से फोन पर बात करते हुए लेढऱा जाने की बात कर रही थी,  जहां मेरे पूछने पर बिना बताए घर से निकल कर बाहर भाग जाने व मेरे द्वारा पीछा करने पर शंभू के खेत में मिलने पर मारपीट कर पत्थर से कुचलकर मार डालना स्वीकार किया है। जहां अपराध स्वीकार कर लेने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार करने में थाना निरीक्षक राजेन्द्रग्राम के.एस. पेन्द्रो, उपनिरीक्षक दयावती मरावी, सहायक उपनिरीक्षक मणिराज सिंह, प्रधान आरक्षक कार्तिक सिंह, आरक्षक मोतीलाल ङ्क्षसह, तिलकराज ङ्क्षसह, धीरेन्द्र प्रसाद, प्रदीप बांरेला की अहम भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment