पंच परमेश्वर योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े मऊगंज से आई बड़ी खबर
रीवा 29 जून 2020। सरकार गांवो के विकास के लिये तरह तरह की योजनायें बनाकर लाखो का बजट दे रही है किन्तु सारी योजनायें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं।
चुने हुये सरपंच और सचिव विकास के लिये भेजी गई राशि का बंदरबांट कर रहे हैं और ग्राम विकास की योजनायें दम तोड़ रही हैं।इसके बावजूद प्रशासन की उदासीनता से भ्रष्टाचारियों के हौंसले बुलंद हैं।
मामला रीवा जिले के मऊगंज जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत पन्नी का है।जहाँ पन्च परमेश्वर बी आर जी एफ योजना के तहत विकास कार्यों के लिये भेजी गई राशि मे जमकर भ्रष्टाचार हुआ।ग्राम पंचायत पन्नी की सरपंच रमवतिया साकेत और सचिव राधाकृष्ण मिश्रा ने बिना काम कराये ही सारी राशि आहरित कर ली।सरपंच और सचिव दोनो ने मिलकर दोनो हाँथ से सरकारी धन को लूटा।मामला उजागर होने पर जाँच उपरांत सन 2018 मे जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 30मई 2018 को सरपंच रमवतिया साकेत और सचिव राधाकृष्ण मिश्रा पर धारा 40 और धारा 92 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुये दोनो से लगभग 14 लाख रुपये वसूली का नोटिस दिया।
किन्तु प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता के चलते भ्रष्टाचारी सरपंच और सचिव से आज तक वसूली की राशि जमा नही कराई जा सकी,न ही सचिव के खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही ही की जा सकी।जबकि सरपंच का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है।
देखना है नवागत सी ई ओ जिला पंचायत रीवा स्वपनिल वानखड़े, ग्राम पंचायत पन्नी के सरपंच और सचिव के विरुद्ध कोई कार्यवाही कर पाते हैं या विभागीय कर्मचारियों के सांठ गांठ के आगे वे भी असहाय नजर आते हैं।


No comments:
Post a Comment