MP Board 10th, 12th Result 2020 : एमपी बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने को लेकर दी अहम जानकारी
MP Board 10th Result 2020 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर अहम जानकारी दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने एक स्थानीय मीडिया को बताया है कि एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजे जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। अगले 10 दिन के अंदर कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में जितने पेपर हुए हैं उन्हीं के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। जिन पेपर की परीक्षा नहीं हो पाई उनमें किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। साथ ही 12वीं के परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।एमपी बोर्ड ने इससे पहले कहा था कि 10वीं के परिणाम जून अंत तक जारी कर दिए जाएंगे लेकिन यह रिजल्ट अब जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे।


No comments:
Post a Comment