vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह हैंगिंग

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  (Sushant Singh Rajpoot) की रविवार को मौत हो गई. सुशांत सिंह राजपूत के शव का रात में पोस्टमॉर्टम हो गया है. मौत की वजह हैंगिंग (फांसी पर लटकना) है. अंग के कुछ नमूनों को कालीना फ़ॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है. सुशांत का शव अभी कूपर मुर्दा घर में ही है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत रविवार को मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर पर मृत पाए गए थे. पुलिस के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की है, हालांकि, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है. सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनैतिक गलियारों तक में शोक की लहर है.
बताया जा रहा है कि वह अपने घर में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए थे और घर पर काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. पश्चिमी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने इस संबंध में कल बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

No comments:

Post a Comment