vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

मुंबई में आज से पटरी पर लोकल ट्रेन, आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग कर सकेंगे यात्रा

मुंबई: देश में कोरोनावायरस (Maharashtra Coronavirus Report) के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं. मुंबई (Mumbai Local Trains) में आज (सोमवार) से कुछ लोकल ट्रेनें चलेंगी. इन ट्रेनों में वही लोग सफर कर सकेंगे तो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं. पश्चिमी रेलवे की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. ट्वीट में बताया गया है कि आज से शुरू हो रहीं लोकल ट्रेनों में आम यात्रियों को यात्रा की इजाजत नहीं होगी. लोगों से कहा जाएगा कि स्टेशन पर भीड़ में जमा न हों.
रेलवे के ट्वीट में कहा गया है कि पश्चिम रेलवे ने फैसला लिया है कि मुंबई में सोमवार से चुनिंदा रूट्स पर कुछ लोकल ट्रेनें नियम व शर्तों के साथ शुरू होंगी. राज्य सरकार द्वारा चिन्हित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही इन ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं. आज सुबह 5:30 बजे से ट्रेन चलनी शुरू हो गई है. 15 मिनट के अंतराल के साथ यह ट्रेनें रात 11:30 बजे तक चलेंगी

No comments:

Post a Comment