vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

MP में 10 हजार के पार कोरोना मरीजों की संख्या, नाथ बोले-सरकार को उपचुनावों की चिंता

**

*भोपाल।*

लगातार तेजी से बढ रही कोरोना मरीजों  की संख्या के बाद मध्य प्रदेश  देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां 10 हजार से ज्यादा संक्रमित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,049 हो गई है और मृतक संख्या 427 हो गई है। वही भोपाल-इंदौर समेत अन्य जिलों में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है, इस बिगड़ती स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है।

कमलनाथ ने एक के बाद एक ट्वीट कर सरकार को आडे हाथों लिया है। कमलनाथ ने लिखा है प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े निरंतर बढ़कर भयावह होते जा रहे हैं , वही सरकार इन्हें भूल व जनता को अपने हाल पर छोड़ उपचुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गयी है।प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10000 के पार पहुंच गया है।अभी तक 440 लोगो की मृत्यु हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment