vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

कंटेनमेंट एरिया का उल्लंघन करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188 की कार्रवाई की गई




आज दिनांक को थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत पांडे टोला निवासी दौलत राम पिता गोविंदलाल लालवाणी उम्र 45 वर्ष के विरुद्ध थाना अमहिया में धारा 188 की कार्रवाई की गई। 

उक्त आरोपी पांडे टोला में कलेक्टर महोदय के द्वारा कंटेनमेंट एरिया घोषित किए जाने के बाद भी कंटेनमेंट एरिया से बाहर निकालकर अपनी दुकान आशा ड्रेसेस स्वागत भवन के सामने जाकर अपनी दुकान खोल ली इस पर उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना अमहिया में 188 की कार्रवाई की गई।

वहीं सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पांडे टोला कन्या स्कूल के पास के निवासी  भगवान दास लाल पिता गोविंद दास लालवानी उम्र 50 वर्ष कंटेनमेंट एरिया से बाहर निकालकर प्रकाश चौराहे पर अपनी  दुकान कन्हैया ड्रेसेस खोल कर व्यापार कर रहा था जिस पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा-188 की कार्रवाई की गई।



इस तरह जो कोई भी व्यक्ति कंटेनमेंट एरिया का उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment