मध्यप्रदेश:गृहमंत्री के अनुसार रविवार को लॉकडाउन से छूट पर निर्णय जल्द होगा
रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर रविवार को लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है।
इसके लिए जनप्रतिनिधि लगातार मांग कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस संबंध में प्रदेश के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा से चर्चा की है
डॉ. मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि रविवार को लॉकडाउन में छूट के लिए जनप्रतिनिधियों के फोन आ रहे हैं।
तीन अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में लाई गई है। इसको लेकर जल्द सभी लोगों से चर्चा कर के निर्णय लिया जाएगा।
गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि लॉक डाउन बढ़ाने की सूचनाओं के संबंध में सभी लोग भ्रम दूर कर लें।
अब लॉकडाउन जहां बहुत ज्यादा जरूरी होगा वहीं किया जाएगा। अभी प्रदेश में ऐसी स्थिति कहीं नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14 अगस्त तक किसी भी मंत्री, सांसद और विधायक का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम या दौरा नहीं होगा।
सभी राजनीतिक दलों के अपील है कि वे 14 अगस्त तक कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम रैली, प्रदर्शन और सभा नहीं करें।


No comments:
Post a Comment