vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

दिन सोमवार 27/ 07 /2020 सुबह की हेडलाइन

रीवा में सोमवार 27.07.2020 को भी टोटल Lockdown


मध्य प्रदेश:- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के दोनों बेटे और पत्नी साधना सिंह की रिपोर्ट आई नेगेटिव; बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी*




 अत्यावश्यक सेवाएँ मेडिकल स्टोर , milk,  शासकीय निर्माण कार्य , अनवरत चलने वाली औद्योगिक गतिविधियाँ , पेट्रोल पम्प , गैस एजेन्सी , PDS की दुकाने, खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण lockdown से मुक्त रहेगा



दोस्तों, मैं ठीक हूँ,
 CoronaWarriors का समर्पण अभिनंदनीय है। निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर COVID19 पीड़ितों की सेवा करने वाले प्रदेश के सभी कोरोना योद्धाओं को मैं प्रणाम करता हूँ।



 शिवराज सिंह चौहान
लखनऊ- CNG वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर,




हर 5 किलोमीटर पर खोले जाएंगे CNG पंप,  
लंबी दूरी,लंबी लाइन दोनों से मिलेगी निजात,  
ग्रीन गैस लिमिटेड ने लिया फैसला,  
अभी राजधानी में 21 CNG पम्प संचालित



दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और तीनों सेना प्रमुखों ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।




कारगिल विजय दिवस पर मैं समस्त देश​वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। कारगिल की ​विजय दिलाने वाले सेना के जवानों की शहादत सदैव हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत के रूप में काम करेगी: *रक्षा मंत्री राज​नाथ सिंह*



हम शांति चाहने वाले देश हैं पर किसी संकट के समय अपनी राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता के लिए बड़े से बड़ा कदम उठाने के लिए भी हम हमेशा तैयार हैं



राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में हम जो कुछ भी करते हैं, वह हमेशा आत्मरक्षा के लिए करते हैं, आक्रमण के लिए नहीं। अगर दुश्मन देश ने कभी हमारे ऊपर आक्रमण किया, तो हमने यह भी साबित कर दिया कि कारगिल की तरह हम उसे मुंहतोड़ जवाब भी देंगे: *रक्षा मंत्री 



हाल ही में मुझे लेह-लद्दाख जाने और वहां से कारगिल के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्राप्त हुआ था। मुझे कहते हुए खशी हो रही है कि 20 वर्ष पहले के मुकाबले मैंने लद्दाख में बहुत बड़ा बदलाव देखा, वो चाहे इक्विमेंट प्रोफाइल हो, बंदूकें हों या ऐरियल एसेट्स हों



इस देश को सुरक्षित रखने का कार्य अगर सीमा पर हमारे सैनिक कर रहे हैं, तो इसकी एकता, अखंडता और भाईचारे को बरकरार रखना हमारी ज़िम्मेदारी है



हम सबको अपने देश का एक ईमानदार सैनिक बनने की जरूरत है, देश की सीमा पर रहकर देश की सेवा करना एक सैनिक का धर्म तो है ही, साथ ही देश के अंदर रहकर भी देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी एक सैनिक धर्म ही है





दिल्ली- सड़क हादसे में एसीपी ट्रैफिक की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, रजोकरी फ्लाईओवर सर्विस लेन पर हादसा, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।



लखनऊ- CNG वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर, हर 5 किलोमीटर पर खोले जाएंगे CNG पंप, लंबी दूरी,लंबी लाइन दोनों से मिलेगी निजात, ग्रीन गैस लिमिटेड ने लिया फैसला, अभी राजधानी में 21 CNG पम्प संचालित।


लखनऊ- सैनेटाइजेशन अभियान में बड़ी लापरवाही, निरीक्षण में नगर निगम कर्मी गायब मिले, डीएम और नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया, डोर टू डोर सर्वे वाले कर्मचारी भी गायब थे, अब गायब मिले तो वेतन कटेगा-जिलाधिकारी।        

गाजियाबाद- भाजपा नेता ने CNG पंप पर की मारपीट, साथियों के साथ मिलकर सेल्समैन को पीटा, मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद, मास्क न पहनने पर टोका,तो सेल्समैन को पीटा, बीच-बचाव करने पहुंचे गार्ड को भी पीटा, मुकदमा दर्ज, 3 आरोपी पुलिस हिरासत में, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष है मोनू त्यागी, गाजियाबाद के मुरादनगर में है CNG पम्प।

अमरोहा- अमरोहा में मौत का सफर तय कर रहे ग्रामीण, आजादी से आजतक नहीं हुआ पुल का निर्माण, नाव से नदी पार करने को ग्रामीण मजबूर, प्रशासनिक अमला नहीं दे रहा इस ओर ध्यान, मुख्यालय जाने के लिए नदी पार करनी पड़ रही, पहले भी नदी में गिरने से हो चुके है कई हादसे, धनौरा विधानसभा के एक दर्जन गांव है प्रभावित।    
     

कौशाम्बी- विद्युत विभाग की लापरवाही जनता पर भारी, ग्राम पंचायत झंडापुर में 7 दिन से बिजली गुल, एक सप्ताह से नहीं बदला खराब ट्रांसफार्मर, शिकायत के बाद नहीं पहुंचे विद्युत कर्मचारी,  सिराथू की झंडापुर ग्राम पंचायत का मामला।


आगरा- उपेक्षा की दंश झेल रहा शहीद का परिवार, कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे लाइक सिंह, 20 साल बाद भी प्रशासनिक वादे पूरे नहीं, घर के बगल से निकली हाईटेंशन लाइन, जर्जर तारों के बीच प्रतिदिन होता है फॉल्ट, बिजली विभाग जर्जर लाइन नहीं ठीक करता, जैतपुर के कोरथ में है शहीद का घर।



सीतापुर- शौचालय निर्माण में जमकर बंदरबांट, प्रधान, पंचायत अफसरों की मिलीभगत, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय, लाभार्थियों से प्रधान,पंचायत अधिकारी ने लिए पैसे, सैकड़ों शौचालयों का निर्माण अधूरा पड़ा, ग्रामीणों ने डीएम से की लिखित शिकायत, एलिया ब्लॉक के नवरंगपुर का मामला।


मथुरा- कारगिल दिवस की 21वीं वर्षगांठ आज, शहीद जवानों को परिजनों ने दी श्रद्धांजलि, शहीदों को भूले जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शहीद स्मारक पर नहीं पहुंचे नेता,अफसर, शहीद सोरेन सिंह के परिजनों ने जताया रोष।


उन्नाव- उन्नाव में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, बिहार थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 5 महीने बाद पुलिस ने हत्यारे को पकड़ा, उन्नाव पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था, बिहार थाना क्षेत्र के शुक्ला खेड़ा का मामला।       

 
रामपुर- पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के विवाद में चली गोली, एक युवक घायल, आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, पटवाई थाना क्षेत्र के दिलपुरा की घटना।

झांसी- झांसी में साप्ताहिक लॉकडाउन बेअसर, इलाइट चौराहों पर बेवजह घूमते दिखे लोग, नरिया बाजार में दुकानों पर भारी भीड़ जमा, सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है, चौराहों से पुलिस कर्मी भी नदारद दिख रहे, प्रशासन की सख्ती के दावे खोखले साबित।   



पीलीभीत- दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, मारपीट में कई लोग घायल हुए, खेत में लगाया जा रहा था विद्युत पोल, बिजली विभाग के SDO लगवा रहे थे खम्भा, मामले में पुलिस समझौते का दबाव बना रही, बिलसंडा थाना क्षेत्र के अडियारा का मामला। 

संतकबीरनगर- नशे में सड़क पर सोता मिला पुलिसकर्मी, नशेड़ी पुलिस कर्मी की फोटो हुई वायरल, पुलिस कर्मी को पुलिस लाइन लाया गया, शहर कोतवाली के बाईपास का मामला।        

 
बरेली- दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, बिजली की कटिया डालने पर विवाद, मारपीट में कई लोग घायल हुए, घटना का वीडियो हुआ वायरल, भुता क्षेत्र के केसरपुर का मामला।       


हमीरपुर- संवाददाता असद खान के पिता का निधन, हमीरपुर में एजाज अहमद का निधन हुआ, आज सुबह उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया, भारत समाचार के संवाददाता हैं असद खान।     



कुशीनगर- विधायक पवन केडिया की तबीयत बिगड़ी, देरशाम PGI लखनऊ में कराया गया भर्ती, विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, शनिवार को तेज बुखार से बिगड़ी तबीयत।       

फिरोजाबाद- बोरिंग की सफाई करते समय हादसा, बोरिंग धंसने से मजदूर मिट्टी में दबा, 2 जेसीबी से राहत बचाव कार्य जारी, सिरसागंज क्षेत्र के सैफपुर की घटना।    



सहारनपुर- पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी मोहम्मद अहमद, बदमाश से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद, टॉप 10 बदमाशों में शामिल है इनामी, मंडी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।       

 

कौशाम्बी- क्रिकेट के विवाद युवक की पिटाई, सिपाही ने युवक को बैट से पीटा, पिटाई से युवक को आई गंभीर चोटें, मामले में पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, पिपरी थाने में तैनात है आरोपी सिपाही।       



लखीमपुर- लखीमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सरेराह हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी, सिर में गोली लगने से मौके पर मौत, मोहम्मदी क्षेत्र के लखा गुरुद्वारे का मामला।


अनलॉक 3 में सिनेमा हॉल और जिम को सोशल डिस्टनसिंग के साथ खोला जा सकता है



सिनेमा हॉल मालिक 50 फीसदी दर्शको के साथ थियेटर शुरू करने के पक्ष में, लेकिन स्कूल और मेट्रो फिलहाल नही शुरू होंगे ।


प्यारे देशवासियो, नमस्कार | आज 26 जुलाई है, आज का दिन बहुत खास है | आज 'कारगिल विजय दिवस' है | 21 साल पहले आज के ही दिन कारगिल के युद्ध में हमारी सेना ने भारत की जीत का झंडा फहराया था  



 
आज, 'कारगिल विजय दिवस' है 

21 साल पहले आज के ही दिन कारगिल के युद्ध में हमारी सेना ने भारत की  जीत का झंडा फहराया था । साथियो, कारगिल का युद्ध जिन परिस्थितियों में हुआ था, वो, भारत कभी नहीं भूल सकता ।" - *पीएम श्री  मोदी"*




पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मनसूबे पालकर भारत की भूमि हथियाने और अपने यहाँ चल रहे आन्तरिक कलह से ध्यान भटकाने को लेकर दुस्साहस किया था । भारत तब पाकिस्तान से अच्छे संबंधों के लिए प्रयासरत था।"



 भारत की वीर सेना ने जो पराक्रम दिखाया, भारत ने अपनी जो ताकत दिखाई, उसे पूरी दुनिया ने देखा ।



साथियो, उस समय, मुझे भी कारगिल जाने और हमारे जवानों की वीरता के दर्शन का सौभाग्य मिला, वो दिन, मेरे जीवन के सबसे अनमोल क्षणों में से एक है।" 



मैं, देख रहा हूँ कि, आज देश भर में लोग कारगिल विजय को याद कर रहे है । Social Media पर एक hashtag courageinkargil के साथ लोग अपने वीरों को नमन कर रहें हैं, जो शहीद हुए हैं उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं ।


, कारगिल युद्ध के समय अटल जी ने लालकिले से जो कहा था, वो, आज भी हम सभी के लिए बहुत प्रासंगिक है। अटल जी ने, तब, देश को, गाँधी जी के एक मंत्र की याद दिलायी थी।" 


अटल जी ने कहा था, कि, कारगिल युद्ध ने, हमें एक दूसरा मंत्र दिया है - ये मंत्र था, कि, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले, हम ये सोचें, कि, क्या हमारा ये कदम, उस सैनिक के सम्मान के अनुरूप है जिसने उन दुर्गम पहाड़ियों में अपने प्राणों की आहुति दी थी।" -

आइए अटल जी की आवाज़ में ही, उनकी इस भावना को, हम सुनें, समझें और समय की मांग है, कि, उसे स्वीकार करें।



साथियो, युद्ध की परिस्थिति में, हम जो बात कहते हैं, करते हैं, उसका सीमा पर डटे सैनिक के मनोबल पर उसके परिवार के मनोबल पर बहुत गहरा असर पड़ता है। ये बात हमें कभी भूलनी नहीं चाहिए 

 
 सर्वोपरी का मंत्र लिए, एकता के सूत्र में बंधे देशवासी, हमारे सैनिकों की ताक़त को कई हज़ार गुणा बढ़ा देते हैं ।






आज, हमारे देश में recovery rate अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है, साथ ही, हमारे देश में कोरोना से मृत्यु-दर भी दुनिया के ज्यादातर देशों से काफ़ी कम है ।





आजकल, युद्ध, केवल सीमाओं पर ही नहीं लड़े जाते हैं, देश में भी कई मोर्चों पर एक साथ लड़ा जाता है, और, हर एक देशवासी को उसमें अपनी भूमिका तय करनी होती है।



मेरे प्यारे देशवासियो, पिछले कुछ महीनों से पूरे देश ने एकजुट होकर जिस तरह कोरोना से मुकाबला किया है, उसने, अनेक आशंकाओं को गलत साबित कर दिया है।



 पर mask लगाना या गमछे का उपयोग करना, दो गज की दूरी, लगातार हाथ धोना, कहीं पर भी थूकना नहीं, साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखना - यही हमारे हथियार हैं जो हमें कोरोना से बचा सकते हैं।



 यह ध्यान रखना है कि कोरोना अब भी उतना ही घातक है, जितना, शुरू में था, इसीलिए, हमें पूरी सावधानी बरतनी है ।



एक तरफ हमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ लड़ना है, तो दूसरी ओर, कठोर मेहनत से, व्यवसाय, नौकरी, पढाई, जो भी, कर्तव्य हम निभाते हैं, उसमें गति लानी है, उसको भी नई ऊँचाई पर ले जाना है ।




साथियो, कोरोना काल में तो हमारे ग्रामीण क्षेत्रों ने पूरे देश को दिशा दिखाई है । गांवो से स्थानीय नागरिकों के, ग्राम पंचायतों के, अनेक अच्छे प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं 


कश्मीरी महिला सरपंच जैतूना बेगम जी की प्रेरणा से पहले भरी 



उन्होंने, जानकारी जुटाई, तो पता चला कि मशीन, दूसरे शहर से लानी पड़ेगी और कीमत भी होगी छ: लाख रूपये, तो, श्रीमान इकबाल जी ने खुद ही प्रयास करके अपने आप sprayer मशीन बना ली और वो भी केवल पचास हज़ार रूपये में!



यहाँ, अनंतनाग में municipal president हैं - श्रीमान मोहम्मद इकबाल, उन्हें, अपने इलाके में sanitization के लिए sprayer की जरूरत थी



उन्होंने, जानकारी जुटाई, तो पता चला कि मशीन, दूसरे शहर से लानी पड़ेगी और कीमत भी होगी छ: लाख रूपये, तो, श्रीमान इकबाल जी ने खुद ही प्रयास करके अपने आप sprayer मशीन बना ली और वो भी केवल पचास हज़ार रूपये में!




आप जानते ही हैं North East में bamboo यानी, बाँस, कितनी बड़ी मात्रा में होता है, अब, इसी बाँस से त्रिपुरा, मणिपुर, असम के कारीगरों ने high quality की पानी की बोतल और Tiffin Box बनाना शुरू किया है ।




मैं, देश के दो इलाकों के बारे में भी बात करना चाहता हूँ, दोनों ही, एक-दूसरे से सैकड़ों किलोमीटर दूर हैं, और, अपने-अपने तरीक़े से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ हटकर के काम कर रहे हैं 




वहीँ कच्छ का ज़िक्र होते ही रेगिस्तान, दूर-दूर तक रेगिस्तान, कहीं पेड़-पौधा भी नज़र ना आये, ये सब, हमारे सामने आ जाता है ।



सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।"




साथियो, अभी कुछ दिन बाद रक्षाबंधन का पावन पर्व आ रहा है ।
 मैं, इन दिनों देख रहा हूँ कि कई लोग और संस्थायें इस बार रक्षाबंधन को अलग तरीके से मनाने का अभियान चला रहें हैं।
कई लोग इसे Vocal for local से भी जोड़ रहे हैं, और, बात भी सही है।



साथियो, 7 अगस्त को National Handloom Day है। भारत का Handloom, हमारा Handicraft, अपने आप में सैकड़ो वर्षों का गौरवमयी इतिहास समेटे हुए है।



 सभी का प्रयास होना चाहिए कि न सिर्फ भारतीय Handloom और Handicraft का ज्यादा-से-ज्यादा उपयोग करें, बल्कि, इसके बारे में, हमें, ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को बताना भी चाहिए। 



भारत का Handloom और Handicraft कितना rich है, इसमें कितनी विविधता है, ये दुनिया जितना ज्यादा जानेगी, उतना ही, हमारे Local कारीगरों और बुनकरों को लाभ होगा I


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेडिकेटेड कोविड-19 हॉस्पिटल चिरायु में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना ।




 अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटकते मिलने से हड़कंप, बबूल के पेड़ में अंगौछे से लटकता हुआ शव मिला, खुदकुशी की जताई जा रही है आशंका, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी, नयागाँव थाना क्षेत्र के कामदगिरी प्राचीन मुखारविंद मंदिर के पार्किंग स्थल के पास का मामला



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी श्रीमती साधना सिंह और दोनों बेटों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव।


सीएम  शिवराज सिंह चौहान अस्पताल से ही लेंगे कोरोना की समीक्षा।

शाम 4:00 बजे चिरायु अस्पताल से ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में होंगे शामिल।



कोरोना और लॉक डाउन  को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से करेंगे समीक्षा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फोन कर जाना हाल*।

शिवराज सिंह चौहान को फोन कर पीएम मोदी ने स्वास्थ्य लाभ के लिए जानकारी।

जल्द स्वस्थ्य होने की पीएम ने की कामना।




गुरुग्राम की कोर्ट ने कंपनी और इसके एग्जिक्युटिव्स से 30 दिन के अंदर लिखित जवाब भी देने को कहा*
अलीबाबा की UC वेब के एक पूर्व कर्मचारी पुष्पेंद्र सिंह परमार ने आरोप लगाया कि कंपनी चीन के खिलाफ सभी कंटेंट को सेंसर करती थी और UC ब्राउजर और UC न्यूज ऐप फेक न्यूज चलाते थे



भारत में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 63.92 प्रतिशत तक पहुंच गई है



मशहूर टीवी प्रेजेंटर नहीं रहे  रेगिस फिलबिन का 88 साल की उम्र में निधन; अमिताभ का कौन बनेगा करोड़पति इन्हीं के शो से प्रेरित है



नेपाल में बवाल:* चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग की मांग, सड़कों पर उतरे लोग; उन पर हत्या के दोषी डीआईजी की सजा माफ करने का आरोप


अमेरिका के टेक्सास तट से टकराया *'हन्ना' समुद्री तूफान, मचा सकता है भारी तबाही



श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ कुमार संगकारा ने आईसीसी चेयरमैन पद के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का समर्थन किया है.


मैं उन शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने 1999 में पाकिस्तान द्वारा अधिकृत घुसपैठ का बड़ी मुस्तैदी के साथ जवाब देकर उनके मनसूबों पर पानी फेरा था। मैं इस दिवस की शुभकामनाएं सभी देशवासियों और जवानों को देता हूं  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



No comments:

Post a Comment