vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

दिन मंगलवार 04 /08/ 2020 की हेडलाइंस


अयोध्या-इकबाल अंसारी को भी भेजा गया श्री राम जन्मभूमि मन्दिर भूमिपूजन कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र।


कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम  कोरोना पॉजिटिव पाए गए, घर पर ही होम क्वारंटीन रहेंगे.



सुशांत केस को लेकर बिहार और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने, IPS विनय तिवारी के मामले को नीतीश सरकार ने शर्मनाक बताया




IPS विनय तिवारी के बाद अब बिहार पुलिस के बाकी ऑफिसर्स को भी क्वारंटाइन करने की तैयारी है। जो अफसर एक हफ़्ते से मुम्बई में है, हफ़्ते भर बाद उनको क्वारंटाइन करने का झोल समझ से परे


 
IPS अधिकारी को क्वारंटाइन करने पर बिहार सरकार सख्त, मंत्री संजय झा बोले-सरकार आज लेगी आगे का निर्णय.



बैग में रखे 10 हजार रुपये ले उड़े चोर



 रीवा बिछरहटा थाना शाहपुर में रसोई गैस की होम डिलीवरी के लिए गये एच पी गैस एजेंसी के कर्मचारी का बाहन से बैग ले उड़े चोर कर्मचारी ने बताया की 15 सिलेंडर के रिफलिंग के लगभग 10 हजार रुपये का बैग चोर पलक झपकते ही ले उड़े



अस्पताल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक नर्स ने राखी बांधी।
जिस वार्ड में शिवराज सिंह चौहान भर्ती हैं, वहां सरोज (नर्स) ड्यूटी पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री 25 जुलाई को COVID19 पॉजिटिव पाए गए थे।



सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान


रिया चक्रवर्ती लापता नहीं है, रिया के बयान दर्ज हुए है


रिया पुलिस को सहयोग कर रही है
अभी तक बिहार पुलिस की तरफ से कोई समन नहीं मिला है
बिहार पुलिस को इस मामले में जांच का अधिकार नहीं है





बिहार पुलिस की FIR में है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रु. निकाले गए। जांच में हमने पाया कि उनके खाते में 18 करोड़ रु. थे, जिसमें से लगभग 4.5 करोड़ रु.अभी भी हैं। अभी तक रिया के खाते में कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है लेकिन हम विस्तार से जांच कर रहे हैं: मुंबई पुलिस आयुक्त




सुशांत सिंह राजपूत मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर का बयान
जांच के दौरान किसी भी नेता का नाम हमारे सामने नहीं आया है




सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुशांत की भाभी और LJP विधानपार्षद नूतन सिंह ने CBI जांच की मांग की है। नूतन सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है, अगर जांच CBI करेगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा




मुंबई पुलिस कमिश्नर का खुलासा, सुसाइड से पहले बिना दर्द के मौत जैसी बातों को सर्च कर रहे थे सुशांत



मुंबई के पुलिस कमिश्नर परबीर सिंह ने बताया कि सुशां​त सिंह राजपूत मामले में अब तक 56 लोगों से पूछताछ की गई. अभी भी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच चल रही है.




जैसलमेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रक्षाबंधन के पर्व पर उनकी समर्थक महिला MLA's ने राखी बांधी।



पंचतत्व में विलीन में हुए AmarSingh, दोनों बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि.



अयोध्या में 'गौरी गणेश पूजा' के साथ रस्में शुरू, 11 पुजारियों ने किया मंत्र जाप, 'रामायण पाठ' की गूंज




RakshaBandhan
 राष्ट्रपति कोविंद ने स्वास्थ्य कर्मी और नर्सों के साथ मनाया रक्षा बंधन, कि COVID19 के विरुद्ध लड़ाई में जुटी 'सिस्टर्स' की सराहना



रीवा पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का थाना प्रभारियो को दो टूक सीधा निर्देश नशे की सिरफ और गोलियां बिक्री करने वाले  मेडिकल स्टोर पर भी पुलिस कार्यबाही करे, इनकी भी करे जानकारी एकत्रित, नशे के कारोबारियो को संरक्षण देने वाले थाना प्रभारी होंगे हिट विकेट, सलिप्तता पाए जाने पर होगी बड़ी कर्यवाई।



भूम‍ि पूजन में नहीं जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मोहन भागवत कल पहुंचेंगे



अफग़ानिस्तान में जलालाबाद की जेल पर ISIS के आतंकियों ने हमला कर दिया, 20 से ज़्यादा लोगों की मौत



दोबारा-मध्य प्रदेश CM श्री शिवराज सिंह चौहान जी की कोरोना रिपोर्ट पुनः पॉजिटिव आने की जानकारी मिली।




उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। मेरा विश्वास है कि वो कोरोना को हराकर बहुत जल्द पहले की तरह आमजन के बीच रहते हुए सेवाकार्य करेंगे : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला



रीवा।पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शिव कुमार वर्मा के निर्देश पर  नगर पुलिस अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ओंकार तिवारी एवं हमराह स्टाफ द्वारा एक  आरोपी गोलेलाल भुजवा पिता कैलास भुजवा निबासी निपानिया उम्र 38 वर्ष को निपनिया  मोहल्ले में तलवार चमकाते पकड़ा गया


सजधज कर तैयार हो रही है अयोध्या नगरी।
 5 अगस्त भूमिपूजन



 प्रयागराज - मुख्य वन संरक्षक मेरठ मंडल को नोटिस नरेश कुमार जानू को अवमानना का नोटिस, इलाहाबाद HC ने जारी किया अवमानना नोटिस, कोर्ट ने आदेश का पालन करने पर दिया नोटिस, अदालत में हाजिर होकर देना होगा स्पष्टीकरण, अलकेश कुमार ने दाखिल की अवमानना याचिका।



 लखनऊ- चौक चौराहा,सर्राफा बाजार को सजाया गया, संपूर्ण लाइट की व्यवस्था की गई है, विप्र धेनु सुर संत हित लीन मनुज अवतार।




भारत में पिछले 24 घंटे में 6,61,715 टेस्ट किए गए: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय



 लखनऊ - आज अयोध्या जाएंगे मोहन भागवत, सरकार्यवाह भइया जी जोशी भी जाएंगे, संघ के प्रचारक अयोध्या जाएंगे, भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ से आज शाम को रवाना होंगे, सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।




 लखनऊ - उमा भारती का अयोध्या दौरा आज, पीएम,अन्य लोगों के जाने के बाद पहुंचेंगी, अन्य लोगों के जाने के बाद दर्शन करेंगी, रामलला के दर्शन करेंगी उमा भारती, भोपाल से अयोध्या पहुंचेंगी उमा भारती, भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगी।




मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता में पीठ आज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को ट्रांसफर करने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।



भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 2,08,64,206 टेस्ट किए गए हैं : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय



जन्मभूमि के आसपास करीब चार किलोमीटर के दायरे में बने 300 से ज्यादा घर के लोग कुछ घंटों के लिए अपनी चौखट तक सीमित हो गए हैं.



मुहूर्त 32 सेकंड का है जो दोपहर 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकंड के बीच है. इसी मुहूर्त के बीच प्रधानमंत्री चांदी की ईंट से राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे.



श्रीनगर में हिंसा की आशंका को देखते हुए आज से दो दिन का कर्फ्यू, सड़क और बाजार सील

No comments:

Post a Comment