दिन बुधवार 05/08 /2020 की हैडलाइन
जवा तहसील के खोहा गांव के वार्ड क्रमांक 17 को रीवा कलेक्टर इलैया राजा ने आदेश जारी कर किया कंटेनमेंट जोन घोषित
रीवा कलेक्टर इलैया राजा ने जारी किए आदेश डभौरा के वार्ड क्रमांक 12-14 को कंटेनमेंट जोन से आज मध्यरात्रि से किया मुक्त
सिंगरौली - जिले में बड़ा कोरोना बिस्फोट, अकेले जेल में 21 बंदी निकले कोरोना पॉजीटिव, अब जिले कुल संक्रमण की संख्या हुई 114
रीवा। जिले में देर रात 2 पोजिटिव मरीज मिले। इसमें एक नईगढ़ी थाना का आरक्षक शामिल। जबकि एक पीटीएस निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल लाइन के बाद नईगढ़ी थाना में कोरोना की दस्तक से सकते में पुलिस
महकमा।
भोपाल। अनलॉक पर बोले गृहमंत्री,,,
तेरा तुझ को अर्पण क्या लागे मेरा, अब हमने जनता के हवाले सब छोड़ दिया है वो सावधानी बरतें..
सरकार ऑक्सीजन वेंटिलेटर ओर दवाई फ्री दे रही है
खतरे में Apple iPhone, iPad, Mac यूजर्स का डेटा, एन्क्लेव चिप में आई गड़बड़ी।
सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई आईपीएस ओ पी सिंह और तत्कालीन जोन 9 डीसीपी परमजीत दहिया के बीच हुए व्हाट्सएप चैट को मुंबई पुलिस ने सही बताया लेकिन कहा कि डीसीपी द्वारा लिखित कंप्लेंट की मांग की गई जबकि सिंह चाहते थे कि यह जांच अनौपचारिक तरीके से हो पर डीसीपी ने साफ तौर पर मना कर दिया
भारत-चीन तनाव: भारतीय सेना की बड़ी तैयारी, दौलत बेग ओल्डी और देपसान्ग प्लेन्स में बड़ी संख्या में जवान तैनात
माबाद हाई कोर्ट ने आज पाकिस्तान सरकार को आदेश दिया कि कुलभूषण जाधव के लिये वकील नियुक्त करने के लिए भारत को 'एक और मौका' दिया जाए. जाधव (50), भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. उन्हें पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी एवं आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी.
UP- रक्षाबंधन के अवसर पर 2.89 लाख बहनों ने 8 बजे तक यात्रा का लाभ उठाया
अफग़ानिस्तान में जलालाबाद की जेल पर ISIS के आतंकियों ने हमला कर दिया, 20 से ज़्यादा लोगों की मौत
श्रीनगर में 4 और 5 अगस्त को कर्फ्यू लागू रहेगा। अनुच्छेद 370 हटाने के एक साल पूरे होने पर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 5 अगस्त को ब्लैक डे मनाने का दावा किया है। ऐसे में सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। खुराफात करने वालों पर सख्त एक्शन होगा।
कमलनाथ ,मनीष तिवारी के बाद प्रियंका गांधी को भी भगवान श्री राम जी याद आये....
जारी की अपनी बात।
हम मध्य प्रदेश के लोगों से 11 चांदी की ईंट अयोध्या भेज रहे हैं, उन्हें कांग्रेस सदस्यों से दान के साथ खरीदा गया था। यह एक ऐतिहासिक दिन (कल) है जिसके लिए पूरा देश इंतजार कर रहा था। राज्य के लोगों के कल्याण के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया: कमलनाथ
बिहार के बेटे को अब मिलेगा न्याय, CBI जांच की सिफारिश का बिहार के तमाम दलों ने तहदिल से किया स्वागत
योग गुरु बाबा रामदेव भी चार्टेड विमान से अयोध्या के लिए रवाना ।
मायानगरी में पानी ही पानी
मुंबई: मायानगरी नगरी में इंद्रभगवान बहुत मेहरबान हुए हैं, बांद्रा,जेजे,चेम्बूर, सायन, अंधेरी, आदि स्थानों पर पानी ही पानी नजर आ रहा हैं।
मौसम विभाग ने हाई टाइट की चेतावनी दे रखी हैं।
भारत ने अपने पड़ोसी देश चीन को एक और बड़ा झटका दे दिया है. मोदी सरकार ने कोयला खदानों की नीलामी में चीनी कंपनियों के प्रवेश पर बैन लगा दिया है.
मेहमानों का आना शुरू
अयोध्या।--बाबा रामदेव, स्वामी अवधेशानंद, चिदानंद मुनि, सुधीर दहिया,राजू स्वामी एक हेलीकॉप्टर से पहुंचे अयोध्या एयरपोर्ट।
ब्रह्मानंद स्वामी, सुरेश पटेल व रितेश डांडिया दूसरे हेलीकॉप्टर से पहुंचे अयोध्या एयरपोर्ट। कल राम मंदिर भूमि पूजन में होंगे शामिल।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवीन अरोरा ने DCP West/Central/Traffic/ ACP कैंट व अन्य अधिकारियों के साथ मा.प्रधानमंत्री जी के लखनऊ ट्रांजिट हाल्ट के दृष्टिगत सुरक्षार्थ एयरपोर्ट,फ्लीट, पीजीआई एवं राजभवन लखनऊ का निरीक्षण किया एवं रिहर्सल चेककर ड्यूटीरत बल की ब्रीफिंग की.
अयोध्या मे हर अतिथि को चांदी का सिक्का मिलेगा
Vivo नहीं होगा इस साल आईपीएल का स्पॉन्सर*
आईपीएल के नए स्पॉन्सर पर अभी फैसला नहीं
Vivo का अभी 3 साल का करार बाकी है
[सतना जेल में दो कैदी की रिपोर्ट कोरॉना पोजिटिव आई
जेल पहुंचे कलेक्टर, हालात का लिया जायजा। कैदियों को किया गया कोरिंटाइन। जेल में मचा हड़कंप।
एसपी राकेश कुमार सिंह, एएसपी शिवकुमार वर्मा, सीएसपी शिवेन्द्र सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने रीठी गांव से पकड़ी 70 पेटी शराब। बिना नंबर की डस्टर गाड़ी से पुलिस को मिली 45 पेटी शराब। 25 पेटी शराब तस्कर शेषमणि पटेल के घर से मिली। आरोपी की चल रही तलाश।
सिंगरौली - मुखबिर की सूचना पर गांव सुलखान में घर में 8 लाख 12 हजार कीमत के गांजे के साथ 3 आरोपियों को चितरंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार
उमा भारती पहुंची अयोध्या सरयू के किनारे बैठी । मंदिर परिसर नही जाएगीं भूमिपूजन का निमंत्रण नही
राम मंदिर के भूमि पजून से पहले बोले बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी- खुश हूं कि राम मंदिर आंदोलन में किस्मत से मुझे 1990 में राम रथ यात्रा के रूप में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा श्री राम मंदिर का भूमिपूजन हो रहा है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं समस्त भारतीय समुदाय के लिए यह क्षण ऐतिहासिक और भावपूर्ण है : *लाल कृष्ण आडवाणी
इस शुभ अवसर पर मैं उन सभी संतों, नेताओं और देश-विदेश के जनमानस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में मूल्यवान योगदान और बलिदान दिया लाल कृष्ण आडवाणी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार ने CBI से जांच की सिफारिश की. बिहार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर इस मामले की जांच के लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना को सहमति दे दी है
पाक की फिर नापाक हरकत, नया नक्शे में जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख और जूनागढ़ को भी किया शामिल
सूत्र- नेपाल के जनकपुर से राममंदिर भूमिपूजन हिस्सा लेने आ रहे निमंत्रित लोगो को रोका गया. जनकपुर में भगवान राम की ससुराल है।


No comments:
Post a Comment