अयोध्या मे राम भूमि पूजन के लिए राम नगरी हुई तैयार
सदी के सबसे बड़े भूमि पूजन के लिए राम नगरी हुई तैयार
अयोध्या उत्तरप्रदेश
राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी बेहद समीप आ गई है.बुधवार यानी 5 अगस्त वह ऐतिहासिक दिन है जब करोड़ों राम भक्तों का सपना पूरा होने जा रहा है.अयोध्या के लिए बुधवार की सुबह अलौकिक है,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े 12 बजे के करीब मंदिर के गर्भगृह में चांदी की ईंट रखकर मंदिर निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. करीब 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या सज-संवर कर तैयार है. पीले रंग में रंगी अयोध्या अद्भुत और निराली नजर आ रही है. राम नगरी में आस्था का सूर्योदय हो चुका है.बस अब सभी को प्रधानमंत्री के आने का इंतजार है, जब वे राम मंदिर की पहली ईंट रखेंगे.
विशिष्ट अतिथि
राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में कुल 175 आमंत्रित अतिथि ही शामिल होंगे. इनमें 135 विशिष्ट साधु-संतों के अलावा अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
के साथ मंच पर संघ प्रमुख मोहन राव भागवत, ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे.
PM का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान!
10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग!
10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान!
11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग!
11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन-पूजन!
12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहूंचने का कार्यक्रम!
10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन - पूजन!
12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण!
12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ!
12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना!
1.10 बजे नृत्यगोपाल दास वेदांती जी सहित ट्रस्ट कमेटी से करेंगे भेंट!
2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान!
2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर!


No comments:
Post a Comment