दिन गुरुवार 06/08/ 2020 की हेडलाइंस
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट आई नेगेटिव।
तीसरी रिपोर्ट में नेगेटिव पाए के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
अब से थोड़ी देर बाद अस्पताल से हो सकते हैं डिस्चार्ज।
कोरोना संक्रमण के चलते चिरायु अस्पताल में भर्ती थे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
मनोज तिवारी आज राम भजन रिलीज करेंगे, आज सुबह 8 बजे अपने आवास से रिलीज करेंगे, सांसद मनोज तिवारी राम भजन रिलीज करेंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में स्वागत किया।
अयोध्या-तैयारियां पूरी चांदी की कुल्हाड़ी और चांदी की कन्नी से होगा भूमि पूजन की इसी स्थान पर होगा भूमि पूजन
Nsg कमांडो की नजरो में रहेंगे अधिकारी
जल्द ही pm मिलेंगे राम जन्म भूमि के महंतो से
अयोध्या धाम-
PM का काफ़िला साकेत कॉलेज से हनुमान गढ़ी के लिए रवाना
समस्त रामभक्तों को मंगलमय शुभकामनायें, बधाइयाँ
भूमि पूजन, माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा समाप्त हुआ*
सिंगरौली मोरवा थाना क्षेत्र में 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रेप लोकायुक्त रीवा की कर्यवाई
बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है: PM
कोरोना की वजह से जिस तरह के हालात है, प्रभु राम का मर्यादा का मार्ग आज और अधिक आवश्यक है।
वर्तमान की मर्यादा है, दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी: पीएम मोदी
हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के समय कई-कई पीढ़ियों ने अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था।
गुलामी के कालखंड में कोई ऐसा समय नहीं था जब आजादी के लिए आंदोलन न चला हो, देश का कोई भूभाग ऐसा नहीं था जहां आजादी के लिए बलिदान न दिया गया हो: पीएम मोदी
आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
टीका नहीं लगाया, प्रसाद नहीं लिया, पीएम मोदी ने ऐसे सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ख्याल
PM मोदी अयोध्या में 28 साल बाद पहुंचे हैं। उन्होंने एक साथ तीन रेकॉर्ड बनाया है। वह श्रीराम जन्मभूमि जाने वाले प्रथम प्रधानमंत्री बने हैं। यह देश में पहला मौका होगा, जब PM अयोध्या की हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे।
Ayodhya में भूमि पूजन के दौरान पंडित जी बोले, ''यहां नौ ईंटें रखी गई हैं। इन्हें 1989 में दुनिया भर से राम भक्तों ने भेजा था। ऐसी 2 लाख 75 हजार ईटें हैं जिनमें से 100 ईंट जिनपर जय श्री राम अंकित है, उन्हें यहां रखा गया है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने राम मंदिर की सीमा तय कर रखी है और 2024 के पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. |
इसी के साथ देश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रतीक किसी मंदिर के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले पहले पीएम के तौर पर भी नरेंद्र मोदी का नाम दर्ज होगा।
सुशांत केस CBI को हुआ ट्रांसफर, केंद्र ने मानी बिहार सरकार की सिफारिश, CBI करेगी अब मामले की जांच
रीवा थाना अमहिया पुलिस की कार्यवाही मोबाइल चोरी का 10 महीने से फरार आरोपी मोबाइल सहित हुआ गिरफ्तार आरोपी.अब्दुल रहीम उर्फ लालबाबू पिता अब्दुल कलाम उम्र 22 साल निवासी रघुनाथगंज थाना लौर जिला, कर्यवाई के दौरान थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल एवं प्रधान आररक्षक रोहणी प्रसाद आरक्षक तेजप्रकाश सिंह रहे शामिल।
शहडोल- उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव
सील होगा एस.पी. ऑफिस, कुछ दिन पूर्व हाईकोर्ट पेशी में गए थे DSP, प्राथमिक लक्षण मिलने पर कराया था कोरोना टेस्ट, संपर्क सूची लंबी होने से प्रशासन में घबराहट।
सीधी-जिला जेल में हत्या का आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, जेल के अंदर बिजली के तार में फॉसी लगाकर की आत्महत्या, आत्महत्या करने का कारण अज्ञात, जेल में ही सजा काट रहे है मृतक के पिता और दो भाई, हत्या के आरोप में वर्षो से सजा काट रहा था मृतक, अमिलिया थाना क्षेत्र के बघौडी गाँव निवासी है मृतक।


No comments:
Post a Comment