दिन शुक्रवार 07/08/2020 की हेडलाइंस
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज मौद्रिक नीति समिति के फैसलों की डिजिटल माध्यम से करेगा घोषणा
असदुद्दीन ओवैसी को आई बाबरी ढांचे की याद, ट्वीट की 6 दिसंबर 1992 की तस्वीर
मऊ- कल सरयू नदी में नाव पलटने का मामला
नाव पलटने से 6 लोगों की हुई थी मौत,
एक बच्ची अभी भीलापता,तलाश जारी,
8 लोग नदी से तैरकर बाहर निकले थे,
तेलिया कला गांव जा रहे थे 15 लोग.
Jaipur : 6 बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय प्रकरण
हाईकोर्ट में आज सुबह 10:30 बजे होगी फिर होगी सुनवाई, CJइंद्रजीत महांति,जस्टिस प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ में सुनवाई, हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस जारी कर मांगा है जवाब
पांच महीनों बाद फिर से भक्तों को होंगे माता के दर्शन, 16 अगस्त से शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा
विजय माल्या की फाइल से दस्तावेज गायब, सुप्रीम कोर्ट में अब 20 अगस्त को होगी सुनवाई
अभिनेता समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव
एंटरटेनमेंट डेस्क,
भोपाल:
आज मुख्यमंत्री ShivrajSinghChouhan ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर खनिज, आबकारी, वाणिज्य कर,स्टांप एवं पंजीयन,परिवहन आदि से संबंधित करों की प्राप्ति के बारे में जानकारी ली।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जल्द दर्ज करेगी FIR, बिहार पुलिस के संपर्क में एजेंसी
भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन के लाॅकडाउन के बजाय अब सिर्फ रविवार को एक दिन का लाॅकडाउन होगा। बाजार भी रात 8 बजे के बजाय रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। इसमें होटल और रेस्टाॅरेंट भी शामिल हैं।
फिर चमकी मजदूर की किस्मत एक साथ मिले तीन हीरे
पन्ना के ग्राम जरुआपुर में उथली हीरा खदान में सवल सरदार को यह हीरे मिले हैं जिनका कुल वजन 8 कैरेट के लगभग है और अनुमानित कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए आंकी जा रही है यह सब हीरे जेम्स क्वालिटी के हैं और इन्हें पन्ना के डायमंड कार्यालय में जमा कराया गया है।
चित्रकूट में कोरोना की संख्या हुई 265
कोरोना की खबरों के बीच आज चित्रकूट में नए 6 कोरोना मरीज़ आये सामने। सरैंया-2, रामनगर-2, बलदाऊगंज-1, बस स्टैंड के निकट-1 निकले। संक्रमण की संख्या हुई 265, मौजूदा समय मे एक्टिव केस हुए 72. आज 32 मरीज़ों की हुई छुट्टी।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले मे केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई (CBI)ने एक्टर्स रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया,
सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती इन्द्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, पुंछ के मेंढर और बालाकोट सेक्टर में की गोलीबारी
रीवा बिछिया थाना क्षेत्र के ललपा तालाब के पास पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली,
गोली चलाने वाले युवक को बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने किया गिरफ्तार, कार्यवाही जारी।
दिल्ली में 12 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी जानकारी का इंतजार है। 4 अगस्त को पश्चिम बिहार इलाके में बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। वह अभी एम्स में भर्ती है।
पीएम मोदी ने राजपक्षे को श्रीलंका के अगले प्रधानमंत्री बनने पर फोन कर दी बधाई़
दिल्ली अमित शाह की सेहत में लगातार हो रहा सुधार
मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं अमित शाह, शाह को मिल रही राम मंदिर भूमि पूजन की शुभकामनाएं, मेदांता में डॉक्टरों की टीम ने भी दी शाह को बधाई, टीवी पर शाह ने लाइव देखा था राम मंदिर भूमि पूजन
जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का अगला CAG नियुक्त किया गया। कल ही LG पद से इस्तीफ़ा देने वाले मुर्मू राजीव महर्षि की जगह लेंगे।
पाकिस्तान मीडिया का कहना है कि पाक ने कुलभूषण जाधव को कानूनी मदद देने के लिए भारत से संपर्क किया है। हालांक विदेश मंत्रालय इस बात को नकार चुका है।
IPL 2020 के लिए वीवो से डील रद्द, राजीव शुक्ला ने की बीसीसीआई की तारीफ
पीएम मोदी नई शिक्षा नीति पर शुक्रवार सुबह 11 बजे देश को करेंगे संबोधित
काशी से दुःखद खबर
दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार राकेश चतुर्वेदी का कोरोना से निधन, BHU में चल रहा था इलाज़
मौसम विभाग द्वारा सतना रीवा सहित 20 जिलो में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी।
सिंगरौली जिले में एक बार फिर बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है और यहां एक साथ 25 लोगों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजीटिव आई है इस रिपोर्ट के साथ ही बैढन थाने में भी कोरोनावायरस की एंट्री हो गई है और यहां एक ASI कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ASI की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रिफर किया जा रहा है


No comments:
Post a Comment