vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

तीन दिन पूर्व लापता हुए युवक की कुएं में मिली लाश ,मामला गुढ थाना क्षेत्र के गोरगी गांव का

रीवा ब्रेकिंग




गुढ तहसील अंतर्गत ग्राम गोरगी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की लाश कुएं में तैरती हुई मिली। बताया गया कि गुरुवार कि सुबह गांव के स्थानीय लोगों ने रमजना तलाव के भीट के नीचे एक बड़े कुएं में लाश को तैरते हुए देखा है।



 जब गांव के लोगों ने इस लाश को देखा तो गांव में हड़कंप मच गया।

 स्थानीय लोगों ने कपड़े के चलते उस लाश की शिनाख्त की तो कपड़ों की वजह से पता चला कि यह लाश नेता उर्फ दीनदयाल कोल पिता स्वर्गीय नर्मदा प्रसाद कोल निवासी ग्राम गोरगी थाना गुढ की है। वहीं परिजनों ने बताया कि रविवार को रामाश्रय साहू से नेता उर्फ दीनदयाल कोल का विवाद हुआ था। इस विवाद में रामाश्रय साहू ने नेता के ऊपर लाठी-डंडों से हमला किया था।


 गौरतलब यह है कि मंगलवार की रात से नेता घर लौट कर नहीं आया, वही परिजनों ने हर जगह खोजने का प्रयास किया लेकिन परिजन असफल रहे।


 तभी गुरुवार को भजन चौरसिया के एक बड़ा कूप में लाश तैरती हुई मिली, स्थानीय लोगों ने इसकी खबर घर के लोग को दी, तो उसके कपड़ों की वजह से पहचान कि गई की यह लाश नेता की लाश है। वहीं परिजनों को जानकारी मिलते ही गुढ थाने में मामला दर्ज करा दिया है।


 वही कुएं से लाश निकलवा कर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा। पीएम के बाद पुलिस ने बॉडी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है वहीं गुढ पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment