vehicles

[HINDINEWS][bigposts]

business

[HINDINEWS][bsummary]

दिल्ली में मासूम के साथ दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची के साथ हुई थी निर्भया जैसी हैवानियत

  नई दिल्ली 

  पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में 13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की गई थी। विरोध करने पर न सिर्फ कैंची से उसके सिर और शरीर को गोद डाला बल्कि अंदेशा है कि उसके साथ निर्भया जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। 


यौन उत्पीड़न का दंश झेलने वाली बच्ची की हालत ऑपरेशन के बाद स्थिर है। एम्स के डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

बच्ची का इलाज वहीं चल रहा है। लेकिन अस्पताल जाकर वहां डॉक्टरों से बात करने के बाद दिल्ली महिला आयोग DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि बच्ची की हालत बहुत गंभीर है।

दोषियों को दिलाएंगे सजा

अस्पताल से निकलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्ची के साथ जो क्रूरता हुई है, उसने आत्मा को झंकझोर' दिया है सरकार सबसे अच्छे वकील नियुक्त कर सुनिश्चित करेगी कि दोषी को सजा मिले। उन्होंने बच्ची के परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

 डॉक्टर ने बताया उसे बहुत गंभीर चोटें आई हैं लेकिन उसकी हालत स्थिर है। मंगलवार की रात उसकी सर्जरी की गई। वह वार्ड में है, उसे ऑक्सीजन लगी हुई है।


पुलिस ने बताया कि पश्चिम विहार निवासी इस बच्ची का ना सिर्फ यौन उत्पीड़न हुआ है बल्कि उसके चेहरे और सिर पर तेज धार हथियार से वार भी किया गया है। बच्ची के पड़ोसियों ने उसे खून में लथपथ देखकर पुलिस को सूचित किया था। मालीवाल ने कहा, ''बच्ची के सिर में कई जगह फ्रैक्चर (हड्डी टूटना) है। पूरे शरीर पर दांत से काटने के निशान हैं। उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया है कि उसके शरीर के हर अंग पर चोट के निशान हैं

No comments:

Post a Comment