दिनांक- 07- मार्च- 2021- रविवार विंध्या लाइव न्यूज़ अंकित भारतीय के साथ सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
🆎विंध्या लाइव न्यूज़ अंकित भारतीय के साथ सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे । इस रैली में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल होंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ जीतने का टीम इंडिया को मिला फायदा, बनी दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम
पाकिस्तानः बच गई इमरान सरकार, संसद में जीता विश्वास मत, पर बाहर समर्थकों की विपक्षियों से हाथापाई
सेना के रिटायर्ड कर्मियों के लिए जल्द शुरू होगा टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी
विस चुनाव 2021: आज तमिलनाडु और केरल जाएंगे गृह मंत्री शाह, घर-घर प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत
TMC को फिर लगा झटका, दिनेश बजाज और MLA जातू लाहिरी ने छोड़ी पार्टी; कल ही BJP में शामिल हुए हैं दिनेश त्रिवेदी
राममंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ परिवारों ने दिया 2500 करोड़ रुपये का दान, उक्त जानकारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है
बंगाल चुनाव का सुपर संडे आज, पीएम मोदी कोलकाता में भरेंगे हुंकार, मिथुन चक्रवर्ती भी हो सकते हैं शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे
पश्चिम बंगाल: तय हुआ नंदीग्राम का संग्राम, ममता के मुकाबले BJP ने शुभेंदु को उतारा, घोषित किए 57 कैंडिडेट
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 60 से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है
महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 10 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। शनिवार को 10,187 नए केस,47 कोरोना मरीजों की जान चली गई है।अब तक 52,440 मरीजों की मौत,
दिल्ली में फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, आज 321 नए मरीज मिले,1 की मौत, दुसरी और राजस्थान में 233 नए कोरोना केस
100 वर्षीय एक महिला ने कल मुंबई में कोरोना वैक्सीन लगवाई, साथ ही BKC जंबो टीकाकरण केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
पंजाब में बढ़ा कोरोना : जालंधर-कपूरथला में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी
मध्यप्रदेश में कोरोना: महाराष्ट्र से आने वालों के लिए जरूरी होगी निगेटिव कोविड रिपोर्ट
सियासी हलचल: त्रिवेंद्र रावत के लिए हालात मुश्किल, विधायक दल की बैठक जल्द संभव, उत्तराखंड में असंतोष पर भाजपा नेतृत्व गंभीर, पर्यवेक्षक बना कर भेजे गए रमन सिंह से ली ताजा स्थिति की जानकारी
मौसम रिपोर्ट : दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार


No comments:
Post a Comment