अर्चना 8 मार्च को कटनी जिले की एक दिन की कलेक्टर होंगी।
कटनी (7 मार्च)- बहादुर बेटी अर्चना केवट को एक दिन का कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया गया है।
यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। अर्चना को कलेक्टर बनने का अवसर 8 मार्च को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिलेगा।
अर्चना बतौर कलेक्टर सोमवार 8 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत चाका में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल होंगी।
इसके बाद अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने दोपहर 1 बजे बस स्टेण्ड स्थित ऑडिटोरियम पहुंचेंगी।
दोपहर 3 बजे वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण और शाम 4 बजे बालिका गृह का निरीक्षण कर


No comments:
Post a Comment