* मनगवां के पूर्व सरपंच चंद्रमौलेश्वर तिवारी का निधन
*
चंद्रमौलेश्वर तिवारी जिन्हें मनगवा एवं आसपास के लोग बड़कू बाबा के नाम से जानते थे अब इस दुनिया में नहीं रहे ,उनके निधन से मनगवां को अपूरणीय क्षति हुई है , शुक्रवार को दोपहर उन्होंने अंतिम सांसें ली । ज्ञात हो कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनगवा सविता तिवारी के ससुर एवं जल उपभोक्ता संस्थान आलमगंज के पूर्व अध्यक्ष शरद चंद्र तिवारी गोपाल जी के पिता हैं उनके निधन पर मनगवां में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें एसडीओपी मनगवा संतोष निगम ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद उरमलिया , इंद्रमुनि प्रसाद द्विवेदी, राघव शरण तिवारी ,राम उजागर मिश्रा , अरविंद मिश्रा, शिव राम त्रिपाठी ,ओम प्रकाश गुप्ता, राम स्वयंवर गुप्ता ,पप्पू अंसारी ,रवि प्रकाश तिवारी, संतोष तिवारी, अनिल तिवारी समेत सैकड़ों लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखें ईश्वर से प्रार्थना की गई


No comments:
Post a Comment